Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

शोएब अख्तर का छलका दर्द, बोले- भारत हार गया, हमारी दुआएं काम नहीं आईं

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड से मिली हार का दुख भारतीय फैंस को उतना नहीं है जितना कि पाकिस्तानी फैंस में देखने को मिला। क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब पूरा पाकिस्तान भारत के लिए जीत की दुआएं कर रहा था। हालांकि इंग्लैंड ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए उनके इरादों पर पानी फेर दिया। दुआएं इसलिए थीं कि भारत जीते और पाकिस्तान की सेमीफाइनल में जाने की राह आसान हो जाए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। भारत की हार पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को भी सहन नहीं हुई। लिहाजा उन्होंने अपने यू-ट्यूब चैनल के जरिए दर्द निकाला।

हमारी दुआएं काम नहीं आईं

हमारी दुआएं काम नहीं आईं

अख्तर ने कहा कि बहुत बड़ा दिन था सभी दुआएं कर रहे थे कि भारत जीत जाए लेकिन ऐसा नहीं हुआ। भारत हार गया और हमारी दुआएं भी काम नहीं आईं। अख्तर ने कहा, ''हमारे लोग भारत की टी-शर्ट पहने हुए जीत की दुआएं कर रहे थे लेकिन लगता है कि दुआएं हिंदुस्तान तक पहुंच नहीं सकीं। क्योंकि हिंदुस्तान मैच बुरी तरह से हार गया है। हर पाकिस्तानी ख्वाहिश रख रहा था कि यहां भारत जीते और इंग्लैंड के हारने पर पाकिस्तान टाॅप-4 पर पहुंच जाए लेकिन ऐसा हो नहीं सका।''

इसलिए हारा भारत

इसलिए हारा भारत

उन्होंने कहा कि इंग्लैंड ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और जोनी बयरस्टो ने बुरी तरह से भारत को पीटा। मोहम्मद शमी अच्छी बाॅलिंग कर रहे थे लेकिन अंत में रन लुटा बैठे। वहीं युजवेंद्र चहल की खूब धुनाई की। उन्होंने कहा, ''इस मैच में भारत 30 रन कम दे सकता था लेकिन वो रोक नहीं सके। 300 का लक्ष्य होता तो शायद भारत जीत जाता।'' इसके अलावा उन्होंने कहा कि जो मैच जीताता वो हमारे लिए हीरो बन जाता। रिषभ पंत से उम्मीद थी कि वो 80 से पार मारेंगे और हम सेमीफाइनल में पहुंच चाएंगे लेकिन सबकी दुआएं काम नहीं आईं।

अभी भी है अख्तर को उम्मीद

अभी भी है अख्तर को उम्मीद

अख्तर को अभी भी उम्मीद है कि पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच सकता है। अख्तर ने कहा, ''हमारे पास अभी भी सेमीफाइनल में जाने का माैका है। अगर न्यूजीलैंड अब इंग्लैंड को हरा देती है तो पाकिस्तान बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा।'' बता दें कि इंग्लैंड का मैच 3 जुलाई को है जबकि पाकिस्तान का 6 जुलाई को।

कोहली ने किया कमाल, अर्धशतक लगाते ही तोड़ा नवजोत सिंह सिद्धू का रिकाॅर्ड

Story first published: Monday, July 1, 2019, 17:24 [IST]
Other articles published on Jul 1, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+