वर्ल्ड कप से बाहर होने पर क्या बोले दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डुप्लेसिस
नई दिल्ली: बड़े टूर्नामेंट में चोकर्स के नाम से मशहूर दक्षिण अफ्रीका का विश्व कप जीतने का सपना एक बार फिर से टूट गया है। प्रोटियाज के नाम से मशहूर यह अफ्रीकी टीम इस बार नॉकआउट स्टेज में पहुंचने से पहले ही बाहर हो गई है। फाफ डु प्लेसिस की टीम का विश्व कप 2019 में ये हाल होगा ऐसा किसी ने सोचा नहीं था लेकिन अब दक्षिण अफ्रीका इस भयावह सच का सामना करने पर मजबूर है। इस टीम का प्रदर्शन विश्व कप में कितना खराब रहा है उसको इसी बात से समझा जा सकता है कि अपने 7 मैचों में ये टीम केवल अफगानिस्तान से जीत पाई है। पाकिस्तान के हाथों रविवार को मिली हार के बाद फाफ डु प्लेसिस ने अपना बयान दिया है।

काफी भावुक दिखे डुप्लेसिस
इस हार के बाद दक्षिण अफ्रीका के लिए अभी विश्व कप में दो और मैच खेलने बाकी हैं लेकिन उनको जीतकर भी अब अफ्रीकी टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएगी। फाफ ने प्रेस से मुखातिब होते हुए इस पल को अपने करियर का सबसे निचला पल करार दिया है। कप्तान और टीम खिलाड़ी के तौर पर काफी भावुक दिखे डुप्लेसिस ने कहा, 'मैं एक खिलाड़ी और कप्तान के तौर पर काफी गर्व महसूस करता हूं और दक्षिण अफ्रीका के लिए खेलना मेरे लिए काफी मायने रखता है।' फाफ मानते हैं कि एक देश के लिए खेलते हुए टीम जो नतीजे दिए हैं उनको स्वीकारना काफी मुश्किल है।
यह भी पढ़िए- शमी के हैट्रिक लेने पर हसीन जहां ने कही दिल की बात, टीम इंडिया के लिए क्या कहा
|
'करियर का सबसे निचला बिंदु'
लगातार हार से भावुक हुए फाफ ने अपनी मानवीय भावनाएं उजागर करने में थोड़ी हिचाकिचाहट जरूर दिखाई लेकिन अंत में माना कि वह भी एक इंसान हैं और जो खेल उन्होंने दिखाया है वह अब उनको परेशान करने की स्थिति में पहुंच गया है। उन्होंने कहा, 'हम कोशिश कर रहे हैं लेकिन यह काफी नहीं है। निश्चित तौर पर मैं भी एक इंसान हूं इसलिए यह प्रदर्शन मुझे भी खलता रहेगा।' फाफ ने अंत में अपनी भावनाओं पर काबू करने की कोशिश करते हुए कहा कि यह भले ही उनके करियर का एक निचला पड़ाव है लेकिन अभी उनको बाकी खिलाड़ियों के साथ बने रहने की जरूरत है।

विश्व कप से बाहर होने वाली पहली 'बड़ी' टीम
आपको बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने टीम इंडिया के खिलाफ मिली हार के बाद लॉर्ड्स के मैदान पर रविवार को हुए मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की और सेमीफाइनल की रेस में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार रखी है। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 309 रनों का लक्ष्य दिया लेकिन प्रोटियाज की टीम 49 रनों से यह मैच हार गई और अफगानिस्तान के बाद वर्ल्ड कप से बाहर होने वाली दूसरी टीम बन गई है। यह विश्व कप राउंड रॉबिन के तहत खेला जा रहा था। यानी सभी टीमों के पास वापसी करने का जोरदार मौका था लेकिन अफ्रीकी टीम ने अपनी सभी लीग मैच पूरे होने से पहले ही घर वापसी की राह पक्की कर ली है।
16 साल बाद वर्ल्ड कप से इस तरह बाहर हुआ दक्षिण अफ्रीका, बना अनचाहा रिकॉर्ड
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
