धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश)। आज शाम सात बजे धर्मशाला स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच में पहला टी20 मैच होने जा रहा है। क्रिकेट के दिग्गजों ने पहले ही कह रखा है कि आज के मैच में टॉस की भूमिका काफी अहम होगी।
तो अब हम आपको बता दें कि आज के मैच में टॉस की भूमिका अलग हो ना हो, अनोखी बहुत होगी क्योंकि आज के मैच में टॉस नये सिक्के से होगा जिसे कि बीसीसीआई ने आज गांधी जंयति के नाम पर जारी किया है। इस सिक्के की खास बात यह है कि इस पर गांधी और नेल्सन मंडेला की तस्वीर लगी हुई है।
What is your favourite Cricket venue? #IndvsSA #FreedomSeries @Paytm pic.twitter.com/iMNmbQWpuJ
— BCCI (@BCCI) October 2, 2015 इस बारे में बताते हुए बीसीसीआई ने कहा कि इस सिक्के का उपयोग भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी 'महात्मा-मंडेला फ्रीडम सीरीज' के दौरान टॉस के लिए किया जाएगा। चांदी के इस सिक्के पर सोने का पानी चढ़ा हुआ है औार इस पर 'हेड्स' की तरफ गांधी और मंडेला के लेजर से उकेरे गए चित्र हैं जबकि 'टेल्स' की ओर फ्रीडम सीरीज लिखा है। इस सिक्के का वजन 20 ग्राम है और इसी सिक्के का प्रयोग पूरी सीरीज के दौरान किया जायेगा।
. @Paytm #FreedomSeries starts on the auspicious occasion of #GandhiJayanti. Visit http://t.co/CPALMGgLOj pic.twitter.com/iQrhmBprUK
— BCCI (@BCCI) October 2, 2015 मालूम हो कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच में तीन टी-20, पांच एकदिवसीय और चार टेस्ट मैच खेले जाने हैं, सीरीज की शुरूआत आज से हो रही है।