For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021 में नही होगी खिलाड़ियों की मेगा नीलामी, जानें क्या है कारण

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस का दुष्प्रभाव विश्व क्रिकेट पर देखने को मिला है। इसके चलते घरेलू क्रिकेट कैलेंडर से लेकर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट कैलेंडर तक को बदलना पड़ा है। कोरोना के चलते आईपीएल 2020 को 19 सितंबर से फिर से आयोजित कराने का फैसला किया गया है, जिसको लेकर फ्रैंचाइजियां तैयारियों में जुटी हुई हैं। वहीं इस बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के लिए होने वाली खिलाड़ियों की नीलामी को टालने का फैसला किया है।

और पढ़ें: तंजानिया में शुरु होगी APL T20, 16 अगस्त को होगा फाइनल

बीसीसीआई ने सोमवार को इस बार में एक अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए साफ किया है कि कोरोना वायरस के चलते अगले सीजन के आईपीएल के लिये खिलाड़ियों की नीलामी को अनिश्चितकाल के लिये टाल दिया गया है।

और पढ़ें: 19 सितंबर से शुरु होगा BCCI का घरेलू सत्र, नहीं होगा विजय हजारे, दलीप और चैलेंजर ट्रॉफी का आयोजन

नहीं होगी नीलामी, इसी टीम के साथ खेला जायेगा अगला सीजन

नहीं होगी नीलामी, इसी टीम के साथ खेला जायेगा अगला सीजन

उल्लेखनीय है कि नीलामी के लिये सभी फ्रैंचाजियां हर साल अपनी टीम को शुरू से तैयार करने में जुट जाते हैं, चूंकि कोरोना वायरस के चलते इस साल का आईपीएल ही काफी देर से आयोजित हो रहा है तो बीसीसीआई ने अगले साल के आईपीएल ऑक्शन को टालने का फैसला किया है। हालांकि अगर कोई खिलाड़ी चोटिल हो जाने की वजह से या किसी अन्य कारण से आईपीएल में उपलब्ध नहीं हो पाता है तो उसकी जगह टीम रिप्लेसमेंट खिलाड़ी ले सकती है।

बिना तैयारी के नीलामी का फायदा नहीं

बिना तैयारी के नीलामी का फायदा नहीं

गौरतलब है कि आईपीएल का 13वां सीजन 19 नवंबर से शुरु होकर 10 नवंबर को खत्म होगा। इसके बाद बीसीसीआई अगले आईपीएल को मार्च के आखिरी हफ्ते में आयोजित कराने का मन बना रहा है, जिसका मतलब है कि उसके पास करीब साढ़े चार महीने का वक्त ही होगा। बोर्ड की कोशिश होगी कि 50 से ज्यादा दिनों तक लीग को चलाया जाए और इसमें 60 के करीब मैच हों ताकि हितधारकों को इस साल जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई की जा सके।

एक सूत्र ने कहा, 'एक मेगा ऑक्शन करने का अभी क्या तुक है जब इसे सही तरीके से प्लान करने का पूरा वक्त ही हमारे पास न हो? आईपीएल हो सकता है और हम फिर 2021 के एडिशन के बाद इन चीजों को देख सकते हैं।

इन कारणों के चलते नहीं होगी आईपीएल 2021 की नीलामी

इन कारणों के चलते नहीं होगी आईपीएल 2021 की नीलामी

वहीं बीसीसीआई की बात से आईपीएल में खेलने वाली फ्रैंचाइजी टीमें भी सहमत नजर आ रही हैं। सभी को इस बात का अंदाजा है कि नीलामी के लिये बोर्ड के पास पर्याप्ता समय नहीं है। इसके अलावा कई अन्य कारण है जिसके चलते नीलामी को टाला गया है। जैसे कि IPL में खिलाड़ियों की नीलामी को लेकर टीमों के पर्स की अधिकतम राशि को दोबारा से तय करना जो कि फिलहाल 85 करोड़ रुपये है। वहीं भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों के प्रदर्शन और इंटरेस्ट को देखते हुए नीलामी के लिये एक अच्छी-खासी ऑक्शन लिस्ट तैयार करना जिसमें काफी वक्त लग सकता है।

वहीं फ्रैंचाइजी टीमों को नीलामी के लिये तैयारी करने में 4-6 महीने का वक्त लगता है जो कि इस बार बोर्ड के पास नहीं है। वहीं नए खिलाड़ियों को साथ जोड़ने के बाद ब्रैंड ऐक्टिविटी भी काफी टाइम टेकिंग है।

Story first published: Monday, August 10, 2020, 19:12 [IST]
Other articles published on Aug 10, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+