विदेशी दौरों पर पत्नी के साथ फुल टाइम रहने की 'विराट' सलाह पर बीसीसीआई ने दिया ये बड़ा फैसला


नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अभी हाल-फिलहाल में ही एक खास डिमांड की थी विदेशी दौरों पर खिलाड़ियों को अपनी पत्नी और गर्लफ्रेंड को फुल टाइम रखने की इजाजत दी जाए। ऐसे में शुक्रवार को क्रिकेट बोर्ड की बैठक में इस फैसले पर अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। बता दें कि प्रशासकों की समिति (CoA) और भारतीय टीम के सदस्यों के बीच हुई एक मीटिंग के बाद इस मामले पर निर्णय लिया गया।

ये भी पढ़ें- Metoo: नौकरी चाहिए तो 'करो कुछ ऐसा', बीसीसीआई के सीईओ पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप

 कुछ इस तरह का हुआ फैसलाः

कुछ इस तरह का हुआ फैसलाः

मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट की अगर मानें तो सीओए चाहती है कि इस मामले में कायदे-कानून क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरह बनाया जाए। बता दें कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया, खिलाड़ियों द्वारा बनाई गई एक यूनियन के साथ मिलकर तय करता है कि खिलाड़ियों को कितना समय परिवार के साथ दिया जाना चाहिए। परिवार के साथ बिताना के लिए दिया जाने वाला समय, अलग-अलग सीरीज के अनुसार होता है। इसमें यह देखा जाता है कि कौनसा विदेशी दौरा कितने लंबे अंतराल का है।

 विश्वकप के लिए कोई बदलाव नहींः

विश्वकप के लिए कोई बदलाव नहींः

हालांकि इस मुद्दे पर अपना फैसला सुनाते हुए बीसीसीआई ने स्पष्ट कर दिया है कि आगामी 2019 वर्ल्ड कप के मुकाबले तक इन दौरों में कोई बदलाव नहीं होगा। गौरतलब है कि इंग्लैंड दौरे पर शुरुआती मैचों के दौरान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ होने को लेकर काफी विवाद हुआ था। उसके बाद बीते रविवार को कप्तान कोहली ने बीसीसीआई से कहा था कि विदेशी दौरों पर पूरे समय पत्नी को साथ रखने की अनुमति दी जाए।

 विंडीज के बाद है ऑस्ट्रेलिया दौराः

विंडीज के बाद है ऑस्ट्रेलिया दौराः

बता दें कि अभी टीम इंडिया जितने भी दौरे खेल रही है उसके दिमाग में आगामी विश्वकप की प्लानिंग चल रही है। ऐसे में विंडीज की मेजबानी के बाद भारत को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना है, जो कि विश्वकप के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। वहीं भारत-विंडीज के साथ चल रहे दूसरे टेस्ट की पहली पारी में विंडीज की टीम ने भारत को 311 रनों का लक्ष्य दिया है। वहीं दूसरी तरफ भारत ने खबर लिखे जाने तक 150 का आंकड़ा 3 विकेट खोकर छू लिया है।

ये भी पढ़ें- INDvsWI: डेब्‍यू मैच में ही शार्दुल ठाकुर पर उठने लगी उंगलियां, जानिए क्या है वजह

Story first published: Saturday, October 13, 2018, 14:02 [IST]
Other articles published on Oct 13, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+