Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कौन हैं वो शख्स जिनके कहने पर वर्ल्ड कप टीम में मिली मयंक को जगह

नई दिल्ली: अगर विश्व कप में किसी बड़ी टीम की लय उसके प्रमुख खिलाड़ियों की चोटों ने तोड़ी है तो वह भारत ही है। इसमें कोई संदेह नहीं कि अन्य टीमें भी खिलाड़ियों की चोटों से जूझती रही हैं लेकिन जिस तरह से शिखर धवन चोट के कारण बाहर हुए और भारतीय टॉप ऑर्डर लड़खड़ाया उसको देखते हुए टीम का संतुलन काफी खराब हुआ था। अब विजय शंकर भी चोट के कारण विश्व कप से बाहर हो चुके हैं। भारत ने उनके स्थान पर मयंक अग्रवाल को टीम में शामिल किया है।

मयंक ने किया सरप्राइज

मयंक ने किया सरप्राइज

मयंक के लिए विश्व कप खेलने का सपना बहुत जल्दी पूरा हो गया है। उन्होंने पिछले साल दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में पदार्पण किया था। वहां उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन विश्व कप टीम में उनका नाम देखकर कई लोगों को ताज्जुब हुआ है। इसका कारण यह है कि कुछ समय पहले तक टीम इंडिया में नंबर चार के सबसे पसंदीदा बल्लेबाज अंबाती रायडू हुआ करते थे। उनकी जगह पर ही शंकर को टीम में लिया गया था। ऐसे में जब शंकर ही चोटिल हो गए तो रायडू टीम में स्वाभाविक एंट्री बनते थे लेकिन ऐसा हो नहीं सका। इससे यह उत्सुकता भी स्वाभाविक हो गई कि आखिर मयंक का नाम किसने सुझाया था।

राहुल द्रविड़ का मयंक कनेक्शन

राहुल द्रविड़ का मयंक कनेक्शन

अब उस शख्स का नाम सामने आया है और वह और कोई भारतीय टीम के पूर्व महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ हुई बातचीत के दौरान एक सूत्र के हवाले से इस बात की जानकारी मिली है। सूत्र ने कहा है- मयंक ने पिछले साल इंग्लैंड में भारत A टीम के लिए अच्छा खेला था। वे त्रिकोणीय सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी थे। इसके अलावा उनको यह भी पता है कि पॉवर-प्ले का बेहतर इस्तेमाल कैसे किया जाना है और साथ ही वे स्पिन को तो बेहतर खेलना जानते ही हैं।

रहाणे और रायडू के ऊपर इसलिए दी गई वरीयता

रहाणे और रायडू के ऊपर इसलिए दी गई वरीयता

उसी सूत्र ने आगे बताया की द्रविड़ ने मयंक की काफी तारीफ की थी और ये बात मयंक के हित में गई है। टीम इंडिया के पास रहाणे और रायडू के रूप में दो विकल्प और भी थे लेकिन सूत्र ने बताया कि रहाणे बीच के ओवरों में फंस जाते हैं जबकि रायडू हालिया समय में असफल रहे हैं। इस कारण मयंक ही टीम की पहली पसंद बने। आपको बता दें कि टीम इंडिया के बेंच स्ट्रेंथ को इतना मजबूत करने में जिस दिग्गज की सबसे बड़ी भूमिका रही है वो कोई और नहीं बल्कि खुद राहुल द्रविड़ हैं। इंडिया-A और इंडिया अंडर-19 के कोच ने हनुमा विहारी, पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन, शुभमन गिल जैसे कई नवोदित हीरे को तरास कर कोहिनूर बना दिया है जो क्रिकेट जगत में या तो अपनी चमक बिखेर चुके हैं या बिखेरने को बेताब हैं। मयंक उनमें से ही एक नाम हैं।

बांग्लादेश के खिलाफ पहला छक्का जड़ते ही रोहित शर्मा के नाम हुआ यह रिकॉर्ड

Story first published: Tuesday, July 2, 2019, 17:00 [IST]
Other articles published on Jul 2, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+