क्या कोरोना के चलते फिर से कैंसिल होगा टी20 विश्वकप, जानें क्या बोले सौरव गांगुली
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की मेजबानी में इस साल खेले जाने वाले टी20 विश्व कप को यूएई में शिफ्ट कर दिया गया है। बीसीसीआई के इस फैसले के बाद आईसीसी ने तारीखों का ऐलान करते हुए बताया कि इस टूर्नामेंट का आगाज 17 अक्टूबर से किया जायेगा और 14 नवंबर को फाइनल खेला जायेगा। हालांकि कोरोना वायरस की तीसरी लहर और यूएई में लगातार तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए एक बार फिर से टी20 विश्व कप पर टलने का खतरा मंडरा रहा है।
इस को लेकर जब सौरव गांगुली से सवाल किया गया तो उन्होंने साफ किया कि यह बहुत मुश्किल समय चल रहा है, जिसके चलते हमें पिछले साल भी विश्व कप कैंसिल करना पड़ा था, ऐसे में अगर कोरोना वायरस के चलते दोबारा विश्व कप कैंसिल करना पड़ा तो न सिर्फ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के लिये बल्कि खेल के लिये भी काफी नुकसानदायक होने वाला है।
और पढ़ेंगे: IND vs ENG: केएल राहुल पर टीम मैनेजमेंट के फैसले से हैरान हुए आकाश चोपड़ा, दिया बड़ा बयान
उल्लेखनीय है कि यूएई में लगातार कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं, जिसके चलते आईपीएल 2021 के बचे हुए मैच और टी20 विश्व कप के आयोजन को सुरक्षित तरीके से कराना बीसीसीआई के लिये बड़ी चुनौती साबित होने वाला है। गौरतलब है कि पिछले साल ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में टी20 विश्वकप का आयोजन होना था लेकिन कोरोना वायरस के चलते इसे स्थगित करना पड़ा।
आईसीसी ने 2020 में खेले जाने वाले टी20 विश्व कप को 2022 में कराने का फैसला किया जबकि भारत की मेजबानी में खेले जाने वाले विश्व कप को उसके तय समयानुसार कराने पर राजी हुए। हालांकि भारत में तेजी से फैली कोविड की दूसरी लहर ने बोर्ड को मेजबानी को लेकर सोचने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद भारत में स्थिति भले ही कंट्रोल हो गई है लेकिन बीसीसीआई ने तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए इसे यूएई में ही कराने का फैसला किया है।
और पढ़ें: कौन से 3 खिलाड़ी बन सकते हैं भारत के अगले 'युवराज', खुद युवी ने की भविष्यवाणी
आपको बता दें कि बीसीसीआई ने आईपीएल 2021 के बचे हुए 31 मैचों का आयोजन भी यूएई में शिफ्ट करा दिया है। इसका आगाज 19 सितंबर से यूएई में होगा जिसका फाइनल मैच 15 अक्टूबर को खेला जायेगा। इसके तुरंत बाद ही 17 अक्टूबर से टी20 विश्व कप का आगाज हो जायेगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
