कौन से 3 खिलाड़ी बन सकते हैं भारत के अगले 'युवराज', खुद युवी ने की भविष्यवाणी
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह को सीमित ओवर्स प्रारूप का सबसे बेहतरीन खिलाड़ी माना जाता है जिसने भारत को कई यादगार जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। युवराज सिंह की गेंद को आसानी से बाउंड्री के पहुंचा देने की क्षमता ने कई गेंदबाजों को अपना शिकार बनाया था। इसके साथ ही युवराज सिंह ने भारत के लिये अपनी लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाजी से भी कई अहम मौकों पर विकेट निकालकर भरपूर योगदान दिया। इसके अलावा भारत के लिये बड़े मौकों पर प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाने की युवराज सिंह वाली काबिलियत बहुत कम खिलाड़ियों में ही नजर आती है।
और पढ़ें: IND vs ENG: केएल राहुल पर टीम मैनेजमेंट के फैसले से हैरान हुए आकाश चोपड़ा, दिया बड़ा बयान
2013 के बाद से भारत आईसीसी टूर्नामेंट का एक भी खिताब अपने नाम नहीं कर सका है और दिग्गजों का मानना है कि इसके पीछे सबसे बड़ा कारण रहा है टीम के पास युवराज सिंह जैसे स्पेशल खिलाड़ी का न होना, जो कि नॉकआउट मैचों में खास प्रदर्शन टीम को जीत दिला सके। बायें हाथ के इस करिश्माई बल्लेबाज ने भारत को 2007 टी20 विश्वकप और 2011 के वनडे विश्व कप में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी और मैन ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे।
और पढ़ें: चोट ने तोड़ा हिमा दास का टोक्यो ओलंपिक में पहुंचने का सपना, नहीं कर सकी क्वालिफाई

यह 3 खिलाड़ी बन सकते हैं अगले युवराज
भारतीय टीम का यह दिग्गज अब संन्यास ले चुका है लेकिन युवराज सिंह को अभी भी उम्मीद है कि भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जो आईसीसी टूर्नामेंटस की उनकी हीरोगिरी को दोहरा सकते हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बात करते हुए युवराज सिंह ने 3 भारतीय खिलाड़ियों का नाम लिया जो कि भविष्य के युवराज बन सकते हैं। युवराज सिंह का मानना है कि भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जडेजा, विकेटकीपर ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या ऐसे खिलाड़ी हैं जो कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में उनके कारनामे को दोहरा सकते हैं।
उन्होंने कहा,' मुझे मध्यक्रम बल्लेबाजी में फिलहाल कोई बायें हाथ का बल्लेबाज नजर नहीं आता जो कि युवराज सिंह की तरह खेल सके, हालांकि निचले मध्यक्रम में कुछ शानदार हिटर हैं जो कि भारत को अहम मौकों पर आगे ले जा सकते हैं। हमारे पास ऋषभ पंत है और हार्दिक पांड्या है जो कि वनडे और टी20 क्रिकेट एक साथ खेलते हैं और इन दोनों की जोड़ी खतरनाक है। इसके बाद रविंद्र जडेजा भी दमदार बल्लेबाजी करते हैं। यह 3 खिलाड़ी कभी भी मैच का रुख बदलने की काबिलियत रखते हैं।'

जडेजा ने किया है शानदार प्रदर्शन
युवराज सिंह का मानना है कि जडेजा ने वनडे और टी20 क्रिकेट में अपने प्रदर्शन में काफी इंप्रूवमेंट कर लिया है। उन्होंने कहा कि किसी भी टीम के लिये लेफ्ट और राइट हैंड कॉम्बिनेशन हमेशा खतरनाक होता है, जैसा कि मैं और धोनी हुआ करते थे। मैं ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या और रविंद्र जडेजा को 5,6 और 7 बल्लेबाजी करते हुए देखता हूं।

क्या युवराज का भरोसा दोहरा पायेगी यह तिकड़ी
गौरतलब है कि पंत, जडेजा और हार्दिका पांड्या ने पिछले कुछ समय में भारत के लिये शानदार प्रदर्शन किया है लेकिन देखने वाली बात है कि क्या यह तिकड़ी युवराज सिंह की अपेक्षाओं पर खरी उतरती है। इस बीच रविंद्र जडेजा और ऋषभ पंत इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने की तैयारी कर रहे हैं, तो वहीं पर हार्दिक पांड्या श्रीलंका के खिलाफ 3 जुलाई से होने वाली वनडे सीरीज खेलने पहुंचे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
