नस्लवादी मैसेज भेजने पर गिरफ्तार हुआ 12 साल का बच्चा, जोफ्रा आर्चर ने जताई खुशी

नई दिल्ली। हाल ही में एक एफ्रो अमेरिकी नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की श्वेत पुलिसकर्मी के हाथों मौत की घटना सामने आने के बाद से दुनिया भर में एक बार फिर से नस्लवाद के मुद्दे ने जोर पकड़ लिया है। इस मुद्दे को लेकर दुनिया भर में ब्लैक लाइवस मैटर नाम का अभियान चलाया जा रहा है, जिसे फुटबॉल से लेकर क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ियों का समर्थन मिला है। वहीं 4 महीने बाद मैदान पर वापसी करते हुए पहले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों समेत अंपायर्स और मैदान पर मौजूद स्टाफ मेंबर्स ने मैच के पहले दिन घुटनों पर बैठकर नस्लवाद के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया था।

इस दौरान वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी माइकल होल्डिंग ने भी रंगभेद को लेकर अपने विचार रखे और अपने साथ हुए अनुभवों को याद करते हुए एक लाइव प्रोग्राम के दौरान रो पड़े। जहां नस्लवाद पर जागरुकता फैलाने के लिये आये दिन इतनी सारी चीजें हो रही हैं वहीं कुछ लोग इस मानसिकता से बाहर नहीं निकलना चाहते हैं।

और पढ़ें: गौतम गंभीर को याद आये धोनी के साथ बिताये पुराने दिन, बताया कैसे महीने भर रूम किया था शेयर

रविवार को इंग्लैंड के वेस्ट मिडलैंडस में पुलिस ने एक 12 साल के बच्चे को फुटबॉल खिलाड़ी को नस्लीय मेसेज करने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया है। इस खबर के सामने आने के बाद इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने खुशी जताते हुए बड़ी बात कही है।

स्काई स्पोर्टस में छपी खबर के अनुसार 12 साल के एक बच्चे ने रविवार को एश्‍टन विला के खिलाफ होने वाले फुटबॉल मैच से पहले क्रिस्‍टल पैलेस विंगर के विल्‍फ्रेड जाहा को नस्लीय संदेश भेज थे। विल्फ्रेड ने भेजे गये इन संदेशों के स्क्रीनशॉट रविवार को सुबह सोशल मीडिया पर शेयर कर दिये जिसके बाद पुलिस ने बताया कि उन्होंने वो संदेश भेजने वाले लड़के को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तारी की खबर सुनकर जोफ्रा आर्चर ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस खबर को शेयर करते हुए लिखा,' आशा है कि यह घटना सोशल मीडिया के कीबोर्ड वॉरियर्स के लिये सबक का काम करेगी।

और पढ़ें: सौराष्ट्र को पहली बार रणजी चैम्पियन बनाने वाले खिलाड़ी ने तोड़ा टीम से नाता

उल्लेखनीय है कि अपने इस ट्वीट के जरिये जोफ्रा आर्चर ने उन सभी लोगों पर निशाना साधा है जो कि सोशल मीडिया पर गलत चीजों को फैलाने का काम करते हैं।

आपको बता दें कि प्रीमियर लीग ने दो सप्‍ताह पहले ही एक नया सिस्‍टम लागू किया था, जहां प्रीमियर लीग के खिलाड़ी ऐसी घटनाओं की रिपोर्ट कर सकते हैं और इसके लॉन्‍च होने के दो सप्‍ताह बाद भी विल्‍फ्रेड को इस घटना का शिकार होना पड़ा।

Story first published: Monday, July 13, 2020, 17:40 [IST]
Other articles published on Jul 13, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+