For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

BCCI ने नये नियम से खतरे में कोच अरुण लाल, जानें क्या है मामला

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने देश भर में घरेलू क्रिकेट के ढांचे में जबरदस्त बदलाव करते हुए सोमवार को राज्य संघों से जुड़े मानक संचालन प्रक्रिया (SOPs) को जारी किया है। इसके एसओपी के अनुसार घरेलू क्रिकेट से जुड़े कई नियमों को बदला गया है ताकि घरेलू क्रिकेट के स्तर को और बढ़ाया जा सके। जहां इससे घरेलू क्रिकेट को मजबूती मिलेगी तो वहीं पर 60 की उम्र पार कर चुके कई दिग्गजों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

बीसीसीआई की ओर से राज्य संघों को जारी किये गये SOPs में 60 साल से अधिक के व्यक्तियों को ट्रेनिंग कैंप का हिस्सा बनने से रोकती है जिसका असर अरुण लाल और ऑस्ट्रेलियाई डेव वॉटमोर पर पड़ सकता है जो क्रमश: बंगाल और बड़ौदा की टीमों के कोच हैं।

और पढ़ें: ENG vs IRE: बेयरस्टो को गाली देने के चलते मुश्किल में फंसे जॉश लिटिल, ICC ने की सख्त कार्रवाई

उल्लेखनीय है कि बड़ौदा की टीम ने अप्रैल में 66 साल के वॉटमोर को अपनी टीम का कोच नियुक्त किया था जबकि 65 साल के अरुण लाल के मार्गदर्शन में बंगाल ने मार्च में रणजी ट्रॉफी फाइनल में जगह बनाई थी।

बीसीसीआई के दिशानिर्देशों के अनुसार, '60 साल से अधिक की उम्र के सहयोगी स्टाफ, अंपायर, मैदानी स्टाफ और मधुमेह जैसी बीमारियों का उपचार करा रहे लोग, कमजोर इम्युनिटी वालों के लिए कोविड-19 को जोखिम अधिक माना जा रहा है। सरकार के उचित दिशानिर्देश जारी करने तक ऐसे व्यक्तियों को शिविर की गतिविधियों में हिस्सा लेने से रोका जाना चाहिए।'

और पढ़ें: 'गलती से चुन लिया बल्लेबाजी कोच', यूनिस खान पर शोएब अख्तर का बड़ा बयान

अरुण लाल और वाटमोर दोनों सत्र पूर्व ट्रेनिंग शिविर में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के अध्यक्ष अविषेक डालमिया प्रतिक्रिया के लिए उपलब्ध नहीं थे लेकिन बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, 'यह एसओपी है। किसी भी टीम के लिए नियमों का उल्लंघन बेहद मुश्किल होगा। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि अरूण लाख या वाटमोर जैसे कोच को बाहर रहना होगा।'

Story first published: Wednesday, August 5, 2020, 21:24 [IST]
Other articles published on Aug 5, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+