Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

World Cup : विराट कोहली का 'माइंड गेम', जिससे बांग्लादेश के खिलाफ तय है 'जीत'

नई दिल्ली : विश्व कप 2019 के 40वें लीग मुकाबले में टीम इंडिया मनोवैज्ञानिक तौर पर बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज कर ली है। यह सुनने में थोड़ा आश्चर्यजनक लग रहा होगा लेकिन फैंस सोशल मीडिया पर यही कह रहे हैं। विराट कोहली ने टॉस जीतने के बाद एक ऐसा ऐसा फैसला लिया जो कहीं न कहीं बांग्लादेश के खिलाड़ियों पर 'जीत' दर्ज करने के लिए काफी बताया जा रहा है। कोहली ने इंग्लैंड के हाथों मिली हार के बाद टीम इंडिया में 2 बदलाव किए जिसकी उम्मीद सभी कर रहे थे और यह बदलाव ही भारतीय टीम की आधी जीत का कारण बताया जा रहा है।

जाधव और धोनी की आलोचना

जाधव और धोनी की आलोचना

विजय शंकर के चोटिल होने के बाद टीम इंडिया में नंबर-4 का स्लॉट ऋषभ पंत को दिया गया। पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ 29 गेंदों में 32 रनों की पारी खेली और खुद को इस स्लॉट का दावेदार बताया। भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार के बाद टीम दो खिलाड़ियों की जमकर आलोचना हुई। धोनी अपनी धीमी और इंटेंटलेस पारी की वजह से सोशल मीडिया यूजर्स और क्रिकेट विश्लेषकों के निशाने पर आ गए वहीं केदार जाधव भी अपने अप्रोच की वजह से विश्लेषकों का कोपभाजन बने। बांग्लादेश के खिलाफ टॉस जीतते ही विराट ने बल्लेबाजी का फैसला किया और टीम में दो बदलाव की बात कही।

वर्ल्ड कप 2019 : कैच छूटते ही कहर बनकर बरसे रोहित, 4 पारियों में जड़ दिए 3 शतक

टॉस के बने बॉस

टॉस के बने बॉस

विराट कोहली ने टॉस जीतने के बाद टीम में दो बदलाव किए हैं। कुलदीप यादव की जगह फिट हुए भुवनेश्वर कुमार को टीम में शामिल किया वहीं वर्ल्ड कप के 7 मैचों से अपनी बारी का इंतजार कर रहे दिनेश कार्तिक को भी जगह मिली। उन्होंने बताया कि दिनेश कार्तिक को केदार जाधव की जगह टीम में शामिल किया गया है। आपको बता दें जाधव ने पिछले 7 मैचों में कुल 80 रन बनाए हैं और किसी भी लिहाज से टीम में उनकी जगह नहीं बनती थी क्योंकि वो गेंदबाजी विकल्प के तौर पर भी इस्तेमाल नहीं किए जा रहे थे। जाधव ने इंग्लैंड के खिलाफ 13 गेंदों में 12 रनों की धीमी पारी खेली थी और उनकी खूब आलोचना हुई थी।

क्या यह फैसला है माइंड गेम

क्या यह फैसला है माइंड गेम

सोशल मीडिया पर टॉस जीतने के बाद दिनेश कार्तिक को टीम में शामिल किए जाने से खुश दिखे कई फैंस ने लिखा कि विराट कोहली ने दिनेश कार्तिक को टीम में शामिल कर बांग्लादेश के खिलाफ आधा मैच जीत लिया है। कुछ फैंस यह भी लिख रहे हैं कि बांग्लादेश को निदहास ट्रॉफी तो याद ही होगी, कोहली ने माइंड गेम खेलकर ही बंगाल टाइगर्स को मात दे दी है। आपको बता दें निदहास ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में 8 गेंदों में 29 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी जिसके बाद उनके क्रिकेटिंग करियर में बड़ा बदलाव आया था।पिच रिपोर्ट के दौरान सौरव गांगुली ने भी बर्मिंघम की इस पिच को बल्लेबाजी के अनुकूल बताया और यह वही पिच है जो इंग्लैंड और भारत के बीच मुकाबले में इस्तेमाल की गई थी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या विराट अपने माइंड गेम में सफल हो पाते हैं ?

READ MORE : कौन हैं वो शख्स जिनके कहने पर वर्ल्ड कप टीम में मिली मयंक को जगह

Story first published: Tuesday, July 2, 2019, 18:29 [IST]
Other articles published on Jul 2, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+