वर्ल्ड कप 2019 : कैच छूटते ही कहर बनकर बरसे रोहित, 4 पारियों में जड़ दिए 3 शतक
नई दिल्ली। क्रिकेट जैसे चर्चित खेल में एक कहावत है, कैच छोड़ा तो मैच छोड़ा। यह बात कई बार सच भी साबित हुई है। बल्लेबाज को जब माैका मिल जाता है तो वो फिर उसे भुनाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ता। भारतीय क्रिकेट टीम के 'हिटमैन' रोहित शर्मा ने जारी आईसीसी विश्व कप 2019 में मिले जीवनदान का फायदा हमेशा उठाया है। इस विश्व कप में एक नहीं बल्कि 3 मैचों में उनके कैच छूटे हैं और फिर रोहित ने बल्ले से बड़ी पारी खेली। बांग्लादेश ने भी यह गलती कर दी जिसका परिणाम अब उन्हें भुगतान भी पड़ा।

बनाम साउथ अफ्रीका
रोहित को लीग के आठवें मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच के दूसरे ओवर में ही जीवनदान मिला था। कागिसो रबाडा ने उनका कैच छोड़ा, तब रोहित 1 रन बनाकर खेल रहे थे। इसके बाद रोहित ने मिले जीवनदान का फायदा उठाते हुए नाबाद 122 रनों की पारी खेली, जिसमें 13 चाैके 2 छक्के शामिल रहे। भारत ने यह मैच भी 6 विकेट से अपने नाम कर लिया था।

बनाम आस्ट्रेलिया
इसके बाद इस विश्व कप में रोहित का दूसरी बार कैच छूटा आस्ट्रेलिया के खिलाफ ओवल में लीग के 14वें मैच में। भारत पहले बल्लेबाजी करने उतरा। दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर कूल्टन नाइल ने उनका कैच छोड़ दिया। यह कैच इतना महंगा पड़ा कि रोहित ने 57 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेल डाली। भारत यह मैच 36 रनों से जीता था।
मांजरेकर का बयान- धोनी पर सवाल उठाना सही नहीं, बाकी बल्लेबाज भी हैं

बनाम इंग्लैंड
रोहित को इस विश्व कप में तीसरा जीवनदान मिला था इंग्लैंड के खिलाफ 30 जून को हुए मैच में। भारत की पारी के दूसरे ओवर की चाैथी गेंद पर जोर्फा आर्चर को विकेट मिल सकता था, लेकिन जो रूट ने रोहित का कैच छोड़ दिया। उस समय रोहित महज 4 रन बनाकर खेल रहे। रोहित का यह ड्राॅप कैच फिर शतक में बदला। रोहित ने 104 रनों की पारी खेल डाली। हालांकि भारत यह मैच हार गया था।

बनाम बांग्लादेश
अब रोहित का कैच बांग्लादेश ने भी छोड़ा। भारत-बाग्लादेश के बीच लीग के 40वें मैच में रोहित का आसाना कैच तब छूटा जब वो 9 रन बनाकर खेल रहे थे। मैच के पांचवें ओवर की चाैथी गेंद पर ततीम इकबाल ने कैच छोड़ दिया। यह कैच छोड़ना बांग्लादेश को इतना महंगा पड़ा कि रोहित ने शतक जड़ दिया। रोहित ने 92 गेंदों में 104 रनों की पारी खेल डाली जिसमें 7 चाैके व 5 छक्के शामिल रहे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
