आईपीएल फिक्सिंग: समलैंगिक बेटे अश्विन ने ही लगाये हैं बाप श्रीनिवासन पर घिनौने आरोप
नई दिल्ली। आज एक बार फिर से आईपीएल फिक्सिंग की बात निकलकर सामने आयी है क्योंकि शुक्रवार आईपीएल फिक्सिंग मामले में देश की सर्वोच्च अदालत में सुनवाई हुई है। सुनवाई के दौरान मुद्गल कमिटी की रिपोर्ट में मयप्पन, राज कुंद्रा, सुंदर रमन, स्टूअर्ट बिन्नी और एनश्रीनिवासन के नाम हैं।
एन श्रीनिवासन और उनके दामाद मयप्पन तो इस खेल की बड़ी मछली बताये जा रहे हैं, हालांकि अभी दोनों पर कोई आरोप सिद्ध नहीं हुए हैं इसलिए दोनों इस घिनौने अपराध में लिप्त है कह पाना अभी मुश्किल हैं लेकिन पिछले दिनों मयप्पन और श्रीनिवासन के रिश्तों की जो छीछालेदर हुई थी, वो मीडिया ने नहीं बल्कि उनके खुद के बेटे अश्विन ने की थी।
एक न्यूज पेपर से बात करते हुए अश्वीन ने कहा कि उसके जीजा सट्टेबाजी का खेल लंबे अरसे से खेल रहे हैं। उन्होंने साफ तौर पर यह तो नहीं कहा कि श्रीनिवासन भी सट्टेबाजी में लिप्त हैं लेकिन बस इशारा किया कि जीजा मयप्पन को मेरा हक देने वाले श्रीनिवासन को मयप्पन के बारे में हर जानकारी है। अश्विन ने कहा कि मेरे पिताजी से पूछा जाये कि वह बाद अपना चार्टर प्लेन लेकर दुबई में चार घंटे क्यों रूकते हैं? औऱ उस चार घंटे में उनके साथ ग्लोफ कौन खेलता है?
मालूम हो कि श्रीनिवासन और उनके बेटे अश्विन की बिल्कुल पटती नहीं क्योंकि श्रीनिवासन का बेटा अश्विन समलैंगिक हैं और मर्दों के साथ सोता है। इसी मतभेद के कारण श्रीनिवासन ने अपनी जयदाद और परिवार से अश्विन को बेदखल कर रखा है और मयप्पन को दामाद की जगह बेटे का अधिकार दे रखा है। अश्विन ने साफ तौर पर कहा कि मयप्पन औऱ बुकिज का पुराना यराना है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
