BCCI कर रहा घरेलू सत्र की तैयारी, फिर नहीं खेली जायेगी दलीप-ईरानी ट्रॉफी, रणजी का होगा आयोजन

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने नये घरेलू सीजन के लिये खिलाड़ियों का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट रिलीज करने के बाद अब घरेलू स्तर पर आयोजित की जाने वाली श्रृंखलाओं और टूर्नामेंट की तैयारी शुरू कर दी है। बीसीसीआई ने साल 2021-22 के घरेलू सत्र के लिये सितंबर में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का आयोजन करने की योजना बनाई है, जिसके बाद भारत में टी20 विश्व कप का आयोजन किया जायेगा। बीसीसीआई ने टी20 विश्व कप के बाद दिसंबर से मिलने वाली 3 महीने की विंडो में रणजी ट्रॉफी को भी आयोजित करने की योजना बनाई है।

उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस के चलते बीसीसीआई ने अपने पिछले सीजन में रणजी ट्रॉफी का आयोजन नहीं किया था। रिपोर्ट की मानें तो बीसीसीआई ने घरेलू सत्र 2021-22 के लिये तैयार किये गये अस्थायी कैलेंडर से दलीप ट्राफी, देवधर ट्राफी और ईरानी कप को जगह नहीं दी है। वहीं पर महिला क्रिकेट से भी 5 घरेलू टूर्नामेंट को हटा दिया गया है।

और पढ़ें: IPL 2021: जब जहीर खान के मुंह से अपना नाम सुन रोने लगा यह तेज गेंदबाज, जानें क्यों

न्यूज एजेंसी पीटीआई के पास इस अस्थायी कैलेंडर की प्रति है जिसको लेकर बोर्ड ने शुक्रवार को उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की थी। गौरतलब है कि कोरोना के प्रकोप के चलते बीसीसीआई ने हाल ही में समाप्त हुए घरेलू सीजन को काफी छोटा रखा था जिसमें सिर्फ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और महिला वनडे चैलेंजर ट्रॉफी का ही आयोजन किया गया।

आपको बता दें कि भारत में अभी भी कोरोना वायरस की लहर देखने को मिल रही है, हालांकि इसके बावजूद बीसीसीआई पुरूष और महिला वर्गों के उम्र संबंधित ग्रुप में घरेलू सीजन कराने की तैयारी कर रहा है।

और पढ़ें: 5वीं फेल हैं हैदराबाद के लिये डेब्यू करने वाले विराट सिंह, जानें कैसा रहा है आईपीएल तक का सफर

भारत में इस साल आयोजित किये जाने वाले टी20 विश्व कप को देखते हुए बीसीसीआई सितंबर से अक्टूबर के बीच सैयद मुश्ताक अली, तो नवंंबर में विजय हजारे ट्रॉफी का आयोजन कराना चाहती है। वहीं 87 सालों में पहली बार रद्द की गई रणजी ट्रॉफी के लिये दिसंबर से मार्च तक की विंडो रखी गयी है। इस कैलेंडर में बीसीसीआई ने महिला और पुरुष टीमों के लिये अंडर 23 और अंडर 19 टूर्नामेंट को आयोजित कराने की जगह दी है, जिसमें कूच बेहार ट्राफी और वीनू मांकड ट्राफी का नाम भी शामिल है।

Story first published: Saturday, April 17, 2021, 21:59 [IST]
Other articles published on Apr 17, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+