VIDEO: बर्थडे पर धोनी ने किया जीवा संग डांस, हार्दिक और जाधव भी हुए पार्टी में शामिल
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट की नायाब शख्सियत महेंद्र सिंह धोनी 7 जुलाई को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। टीम इंडिया पहले ही विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है ऐसे में धोनी के जन्मदिन के जश्न का मजा भी कई गुना ज्यादा बढ़ गया है। धोनी ने धूमधाम से अपना जन्मदिन पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के अलावा टीम इंडिया के कुछ साथियों के साथ मिलकर मनाया। धोनी की बर्थडे पार्टी में केदार जाधव और हार्दिक पांड्या तस्वीरों में कैद हो गए हैं। आपको बता दें कि इस पार्टी से ठीक पहले टीम इंडिया ने लीड्स में श्रीलंका को 7 विकटों की करारी हार दी है।
धोनी और जीवा क्यूट डांस-
धोनी की पार्टी की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छा चुके हैं। इन वीडियो को आप यहां पर देख सकते हैं। एक वीडियो धोनी की बेटी जीवा के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट हुआ है जिसमें वे अपने पापा के साथ डांस स्टेप कर रही हैं। यह वीडियो बड़ा क्यूट है।
रोहित ने बताया, कैसे लिखी उन्होंने विश्व कप 2019 में अपनी सफलता की स्क्रिप्ट

पांड्या और जाधव ने भी की पार्टी
इसके अलावा वायरल हो रही कुछ तस्वीरों में से एक में धोनी अपने परिवार और करीबी दोस्तों के अलावा हार्दिक पांड्या और केदार जाधव के साथ नजर आ रहे हैं। एक अन्य तस्वीर में केवल अपने परिवार के साथ हैं। जाधव और पांड्या धोनी के करीबी मित्र माने जाते हैं। खासकर हार्दिक पांड्या सार्वजनिक तौर पर कभी भी धोनी की प्रशंसा करने का मौका नहीं चूकते हैं।
धोनी के केक काटने का वीडियो
एक अन्य वीडियो में धोनी, जीवा के साथ मिलकर केक काट रहे हैं। यह वीडियो स्लो मोशन में शूट हुआ है। आपको बता दें कि धोनी फिलहाल विश्व कप 2019 में खेल रहे हैं। उन्होंने 2011 में अपनी कप्तानी में भारत को विश्व चैंपियन बनाया था। इस समय वे इसी काम के लिए टीम में विराट कोहली एंड कंपनी का भी मार्गदर्शन कर रहे हैं। भारत का विश्व कप अभियान अभी तक शानदार रहा है। अपनी 9 लीग मैचों में 7 मैच जीतकर यह टीम अंकतालिका में टॉप पर है। अब भारत को मंगलवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच खेलना है।
B,day Special : धोनी का 'नंबर 7' से रहा है खास कनेक्शन, यूं ले गया फर्श से अर्श तक
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
