Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विश्व कप 2019 : धोनी अगर 'बलिदान बैज' का इस्तेमाल फिर से करते हैं तो मिलेगी ये सजा

नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी को आईसीसी से साफ आदेश मिल चुका है कि वो आगे से अपने विकेटकीपिंग ग्लव्स पर 'बलिदान बैज' का इस्तेमाल ना करें। आईसीसी कहना है कि ऐसा करना नियमों के खिलाफ है। आईसीसी इवेंट के नियम किसी निजी संदेश या लोगो को किसी भी सामान या कपड़े पर दिखाने की अनुमति नहीं देते हैं। साथ ही यह निशान विकेटकीपर के ग्लव्स को लेकर जारी नियमों को भी तोड़ता है। अब सवाल यह उठता है कि अगर धोनी 9 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फिर से 'बलिदान बैज' वाले ग्लव्स का इस्तेमाल करते हैं तो उनपर क्या कार्रवाई होगी।

मिलेगी ये सजा

मिलेगी ये सजा

यदि धोनी आईसीसी के आदेश के बावजूद भी फिरसे 'बलिदान बैज' का इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें नियमों के तहत सजा भुगतनी पड़ सकती है। आइसीसी के नियम के मुताबिक पहली बार ऐसी गलती करने पर फटकार लगाई जाती है। धौनी के साथ ऐसा नहीं हुआ, उन्हें सिर्फ बैज के इस्तेमाल न करने की सलाह दी गई है। दोबारा करने ऐसा करने पर उनकी 25 फीसदी मैच फीस काटी जा सकती है। तीसरी बार ऐसा करने पर करने पर यह जुर्माना 50 फीसदी तक पहुंच जाएगा। चौथी बार ऐसा करने पर 75 फीसदी मैच फीस काटी जा सकती है।

टेप लगाकर खेल सकते हैं

टेप लगाकर खेल सकते हैं

आइसीसी ने अभी तक धोनी को इस मामले में कोई फटकार नहीं लगाई है। ऐसे में अगर वह अगले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बैज वाले ग्लव्स के साथ उतरते हैं, तो उन्हें फटकार लगाई जा सकती है। अगर धोनी के पास बिना बैज वाला ग्लव्स उपलब्ध नहीं है, तो वह उस पर टेप लगाकर उतर सकते हैं।

डिविलियर्स पर भड़के शोएब अख्तर, बोले- तुम्हें पैसा चाहिए था, तभी वर्ल्ड कप नहीं खेला

नियमों को तोड़ता है ऐसा करना

नियमों को तोड़ता है ऐसा करना

बता दें कि 5 जून को भारत ने विश्व कप में अपना पहला मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला, जिसमें उसने 6 विकेट से जीत दर्ज की। लेकिन जीत से ज्यादा धोनी की चर्चा उस समय ज्यादा होने लगी जब सोशल मीडिया पर 'बलिदान बैज' का निशान उनके ग्लव्स पर वायरल तस्वीर में देखा गया। इसके बाद बीसीसीआई ने आईसीसी से अनुरोध किया उन्हें ऐसे ग्वृलव्स पहनने की इजाजत मिले, लेकिन आईसीसी ने मना कर दिया।

Story first published: Saturday, June 8, 2019, 17:05 [IST]
Other articles published on Jun 8, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+