For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इस दिन से BCCI शुरु कर सकती है भारतीय खिलाड़ियों की ट्रेनिंग

BCCI is looking at various options to facilitate outdoor training for cricketers | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी के चलते इस समय दुनिया भर में खेल जगत ठप्प पड़ा है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) समेत दुनिया भर के क्रिकेट खेल को दोबारा शुरु करने की जद्दोजहत में लगे हुए हैं। इस बीच बीसीसीआई कोषाध्यक्ष अरूण धूमल ने भारतीय खिलाड़ियों को लेकर थोड़ी राहत भरी खबर दी है। धूमल ने भारतीय क्रिकेट को दोबारा शुरु करने के ढांचे के बारे में बात करते हुए कहा कि अगर देश में चौथे चरण के लॉकडाउन में छूट दी जाती है तो 18 मई से देश के दिग्गज खिलाड़ियों के लिये आउटडोर ट्रेनिंग की शुरुआत की जा सकती है।

उल्लेखनीय है कि देशव्यापी लॉकडाउन के चलते इन दिनों सभी टॉप खिलाड़ी अपने घरों पर हैं और खुद को फिट रखने के लिए कुछ एक्सरसाइज कर रहे हैं।

उन्होंने कहा,'हां, बीसीसीआई विकल्पों पर विचार कर रहा है कि खिलाड़ी कैसे अपनी कौशल आधारित आउटडोर ट्रेनिंग शुरू करें लेकिन इसके बाद केंद्र सरकार से 18 मई के बाद अनुकूल दिशानिर्देश मिलने जरूरी हैं।'

और पढ़ें: पूर्व चयनकर्ता ने बताया कैसे हो सकता है धोनी का बेहतर इस्तेमाल, इस नंबर पर करें बैटिंग

इस बारे में अधिक जानकारी मांगने पर उन्होंने कहा, 'खिलाड़ी यात्रा नहीं कर सकते इसलिए हम विकल्पों पर विचार कर रहे हैं कि क्या वे अपने घरों के पास मैदान में कौशल ट्रेनिंग (नेट सत्र) शुरू कर सकते हैं। लॉकडाउन के बाद के चरण के लिए हमने खिलाड़ियों के लिए खाका तैयार किया है। उम्मीद है कि अगर खिलाड़ी स्थानीय मैदानों पर भी ट्रेनिंग करते हैं तो बल्लेबाज के लिए नेट सत्र में खिलाड़ी और तीन नेट गेंदबाज शामिल हो सकते हैं। फिलहाल सभी भारतीय खिलाड़ी वे फिटनेस ड्रिल कर रहे हैं जो उनके लिए उनके ट्रेनर निक वेब ने तैयार की है।'

और पढ़ें: वसीम अकरम ने बताया क्यों बढ़ रहा है BCCI और पिछड़ रहा पाकिस्तान क्रिकेट

गौरतलब है कि भारतीय टीम के टॉप खिलाड़ियों में शामिल मोहम्मद शमी इन दिनों दौड़ने का अभ्यास कर पा रहे हैं क्योंकि वह लॉकडाउन के दौरान उत्तर प्रदेश के अपने पैतृक गांव में हैंं जहां उनका खुद का क्रिकेट मैदान है। हालांकि ज्यादातर खिलाड़ी इन दिनों बड़े शहरों में हैं जहां जगह की कमी के चलते वह जिम के जरिये खुद को फिट रखने का प्रयास कर रहे हैं।

इस बार में बात करते हुए बीसीसीआई कोषाध्यक्ष ने कहा कि वह खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को विशेष एप के जरिये मदद दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वो ट्रेनिंग के लिए इस एप का इस्तेमाल कर रहे हैं।

और पढ़ें: धोनी को सलाह देने वाले बयान पर युवराज-हरभजन ने ग्रेग चैपल को लताड़ा, दिया करारा जवाब

उन्होंने कहा, 'हमारे सभी खिलाड़ी पहले दिन से घर में हैं और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन कर रहे हैं। वे शिविर में नहीं हैं। धूमल ने कहा कि अगर सरकारी निर्देश होगा कि खिलाड़ियों को आरोग्य सेतु ऐप का इस्तेमाल करना है तो इन दिशानिर्देशों का पालन किया जाएगा।'

Story first published: Friday, May 15, 2020, 15:04 [IST]
Other articles published on May 15, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+