For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इस BCCI अधिकारी ने महज 5 महीने में छोड़ा सौरव गांगुली का साथ, दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। दुनिया भर में कोहराम मचा रही महामारी कोरोना वायरस की चपेट में खेल जगत का एक और बड़ा टूर्नामेंट आ चुका है। इस महामारी के चलते दुनिया की सबसे बड़ी फ्रैंचाइजी टी20 लीग टूर्नामेंट में से एक आईपीएल को बीसीसीआई ने अनिश्चितकाल तक के लिये स्थगित कर दिया है। आईपीएल का टलना भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के लिये काफी बड़ी और बुरी खबर है, क्योंकि इससे बीसीसीआई से लेकर फ्रैंचाइजियों और खिलाड़ियों तक को काफी नुकसान होने वाला है। ऐसे में अगर BCCI आईपीएल को फिर से आयोजित कराने के लिये किसी और विंडो की तलाश करता है तो इससे एफटीपी के तहत शेड्यूल क्रिकेट कैलेंडर पर प्रभाव पड़ेगा।

और पढे़ें: क्रिकेट की दुनिया के वो 10 गेंदबाज जिन्होंने करियर में कभी नहीं फेंकी वाइड

इस मायूसी भरे समाचार के बीच बीसीसीआई के लिये एक और बुरी खबर सामने आई है जिसके तहत बीसीसीआई के बड़े अधिकारी महिम वर्मा ने अपना पद से इस्तीफा दे दिया है। 5 महीने पहले बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के साथ टीम में जुड़े बोर्ड के उपाध्यक्ष महिम वर्मा ने दादा का साथ छोड़ने का फैसला लेते हुए उपाध्यक्ष के पद से इस्तीफा दिया है।

और पढ़ें: क्रिकेट इतिहास के वो 5 मौके जब दिग्गज खिलाड़ी ने टीम के साथी को ही बताया स्वार्थी

इस कारण बीसीसीआई उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

इस कारण बीसीसीआई उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

उल्लेखनीय है कि महिम वर्मा ने बीसीसीआई के उपाध्यक्ष पद से इसलिये इस्तीफा दिया क्योंकि संवीधान के अनुसार बोर्ड में एक व्यक्ति एक ही समय पर नेशनल और स्टेट लेवल पर 2 पदों की देखरेख नहीं कर सकता। महिम वर्मा ने हाल ही में उत्तराखंड क्रिकेट संघ का सचिव बनना स्वीकार किया जिसके बाद उन्हें यह इस्तीफा देना पड़ा।

वर्मा ने इस्तीफे पर बात करते हुए कहा, 'मुझे अपने राज्य संघ की भी देखरेख करनी है जिसका संचालन अभी तक अच्छे से नहीं हो रहा था। मैने सीईओ राहुल जौहरी को इस्तीफा दे दिया है। मुझे यकीन है कि इसे स्वीकार किया जायेगा। मैंने बोर्ड सचिव जय शाह को पहले ही बता दिया था, यदि मैं प्रदेश संघ का प्रभार नहीं लेता, तो वहां काम सुचारू रूप से नहीं चल पाता।'

बेहतर काम कर रही है बीसीसीआई की नई टीम

बेहतर काम कर रही है बीसीसीआई की नई टीम

गौरतलब है कि सीओए के 22 महीनों के कार्यकाल के खत्म होने के बाद से बीसीसीआई की नई टीम बेहतर ढंग से काम कर रही है। बोर्ड घरेलू क्रिकेट के ढांचे और खिलाड़ियों को बेहतर बनाने के लिये नित नये फैसले ले रही है। पदभार संभालते के साथ ही बीसीसीआई ने भारत में पहली बार डे-नाईट टेस्ट मैच का आयोजन किया जोकि भारत और बांग्लादेश के बीच खेला गया।

इतना ही नहीं बीसीसीआई अध्यक्ष बनने के कुछ ही दिनों बाद ही सौरव गांगुली ने अपने पूर्व साथी खिलाड़ी राहुल द्रविड़ से मिलने का फैसला किया, जो राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख हैं और भारतीय क्रिकेट के ढांचे को मजबूत बनाने के तरीकों पर बात की।

गांगुली के नेतृत्व में बीसीसीआई कर रहा नया रोडमैप तैयार

गांगुली के नेतृत्व में बीसीसीआई कर रहा नया रोडमैप तैयार

भारतीय क्रिकेट के रोड-मैप पर चर्चा करने के लिए सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ से मिले, घरेलू क्रिकेटरों के लिए अनुबंध जैसा बड़ा कदम उठाकर सौरव गांगुली हजारों घरेलू क्रिकेटरों का भला करने की बात कही थी। दरअसल, अगर गांगुली अनुबंध प्रणाली लाते हैं, तो घरेलू क्रिकेटरों को भी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की तरह सालाना कुछ धनराशी दी जाएगी।

Story first published: Thursday, April 16, 2020, 13:46 [IST]
Other articles published on Apr 16, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+