IPL 2019 : धोनी ने विराट को दी 'चेतावनी', मैच से पहले ही VIDEO हुआ वायरल
नई दिल्ली। आईपीएल सीजन 12 में फैंस का क्रिकेट मैदान पर चारों तरफ चाैकों-छक्कों की बरसात देखने का इंतजार अब खत्म होने की कगार पर आ चुका है। सीजन की शुरूआत 23 मार्च को होगी, जिसका पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच देखने को मिलेगा। चेन्नई की कमान महेंद्र सिंह धोनी तो बेंगलुरू को लीड करेंगे विराट कोहली। दोनों के बीच जबरदस्त मैच देखने को मिलेगा। इसका अंदाजा इन दोनों कप्तानों के वायरल हुए वीडियो से लगाया जा सकता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल चुका है।
|
लगे दोनों के नारे
वीडियो में दिख रहा है कि दोनों टीमों के प्रशंसक बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं और बैकग्राउंड स्कोर भी ‘धोनी-धोनी और कोहली-कोहली' के नारे लगा रहा है। इसका ट्रेलर आईपीएल के आफिशियल ट्विटर अकाउंट पर अपलोड किया गया है। साथ में कैप्शन दिया गया है , 'धोनी, धोनी और कोहली कोहली? आईपीएल के इस पहले शानदार मुकाबले के लिए अब और ज्यादा इंतजार नही कर सकते।' इस वीडियो के अंत में कोहली धोनी से कहते हैं, 'तो क्या लग रहा है?' जिसका जवाब देते हुए धोनी कहते हैं, 'धोनी कोहली तो सिर्फ नेम है।' जिसका जवाब देते हुए कोहली कहते हैं 'करेक्ट, चलो फिर गेम दिखाते हैं।'
IPL से जुड़ा बड़ा घोटाला आया सामने, टिकटों को लेकर हुई करोड़ों की टैक्स चोरी

धोनी दिला चुके हैं 3 बार खिताब
धोनी अपनी कप्तानी में तीन बार टीम को खिताब दिला चुके हैं। चेन्नई ने 2010-2011 और 2018 को खिताब अपने नाम किया था। धोनी कैसे गेम को बदलते हैं यह बताने की जरूरत नहीं। वहीं दूसरी ओर कोहली हैं जो अभी तक टीम को खिताब नहीं दिला सके। 2016 के सीजन में हालांकि बेंगलुरू फाइनल में पहुंची थी लेकिन यहां सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें मात देकर बेंगलुरू फैंस का दिल तोड़ दिया।
धोनी का ये वीडियो भी हुआ था वायरल
बता दें कि कुछ दिन पहले हाॅटस्टार ने धोनी का एक शाॅर्ट वीडियो 'रॉर ऑफ द लॉयन' शेयर किया था। स्पॉट फिक्सिंग स्कैंडल की वजह से चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स को 2 साल का बैन झेलना पड़ा था। राजस्थान रॉयल्स के तो तीन प्लेयर्स को आजीवन प्रतिबंध का सामना करना पड़ा था। इसमें एस श्रीसंथ भी शामिल थे। धोनी ने इसपर पहली बार बोलते हुए कहा था कि उनके लिए सबसे बड़ा अपराध हत्या करना नहीं, बल्कि मैच फिक्सिंग करना होगा।
VIDEO: IPL से पहले चमका KKR का ये बल्लेबाज, एक ओवर में ठोक दिए 5 छक्के
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
