मैक्ग्रा ने बताया कौन से दो गेंदबाज टीम इंडिया को जिताएंगे विश्व कप 2019 का खिताब
नई दिल्ली। इंग्लैंड में होने वाला विश्व कप को लेकर आस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ग्ले मैक्ग्रा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत को तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार की जोड़ी खिताब जीता सकती है। मैक्ग्रा ने कहा कि भारतीय टीम के लिए इस बार वर्ल्ड कप में बुमराह और भुवनेश्वर की भूमिका काफी अहम होगी। आस्ट्रेलिया में हाल ही में खेली गई टेस्ट सीरीज के दौरान मुझे कोई कमजोरी नहीं दिखाई दी। भारतीय गेंदबाजी शानदार थी।

बुमराह से हैं प्रभावित
तीन बार विश्व कप जीत चुके मैक्ग्रा ने बुमराह की गेंदबाजी से काफी प्रभावित हैं। उन्होंने कहा, ''मैं खासकर बुमराह से प्रभावित हुआ, वो बहुत ही कमाल थे। जिस तरह से वह यॉर्कर डालते हैं अगर रिवर्स स्विंग रहा तो वह बेहद ही खतरनाक साबित हो सकते हैं। जिस रफ्तार से वह यॉर्कर डालते हैं वह उनको यूनिक बनाता है। मेरी नजर में भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह, भारत के मिशन वर्ल्ड कप का अहम हिस्सा हैं। भुवनेश्वर एक स्विंग गेंदबाज हैं और उन्हें अच्छा प्रदर्शन करना होगा। वह काफी समझदारी से गेंदबाजी करते हैं। एकदिवसीय क्रिकेट में बुमराह का प्रदर्शन शानदार है। वह आखिरी ओवरों में जिस रफ्तार से यॉर्कर फेंकते हैं वह कमाल है।
वर्ल्ड कप 2019: आसानी से नहीं हारेगा भारत, अगर ऐसी हो प्लेइंग इलेवन

अपनी फेवरेट टीमों का नाम भी बताया
विश्व कप से पहले पूर्व कंगारू दिग्गज ने अपनी दो फेवरेट टीम का नाम बताया है। मैक्ग्रा ने कहा कि दो टॉप टीम भारत और इंग्लैंड ही रहने वाली हैं। इंग्लैंड के लिए वेस्टइंडीज सीरीज काफी मुश्किल रहा और भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। लिहाजा प्रतियोगिता बेहद कड़ी होगी। भारत के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज में जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया के मौके बेहतर हुए हैं। बता दें कि इंग्लैंड एक भी बार खिताब नहीं जीत सकी है, वहीं भारत 1983 व 2011 में खिताब अपने नाम कर चुका है।

वॉर्नर-स्मिथ करेंगे अच्छा प्रदर्शन
बाॅल टेंपरिंग में एक साल का बैन झेलने के बाद स्टीव स्मिथ और डेविड वाॅर्नर विश्व कप से पहले आईपीएल में खेलते दिखेंगे। इनपर मैक्ग्रा ने कहा कि ये दोनों खिलाड़ी फिर से खेलने के लिए काफी उत्साहित होंगे। मैक्ग्रा ने कहा कि पिछले 12 महीने से खेल से दूर हैं। मुझे पता है कि वे कुछ टी20 टूर्नामेंट में खेले हैं लेकिन इतने बड़े स्तर पर खेलने के लिए वह काफी उत्साहित होंगे। वे यह साबित करना चाहेंगे कि वह खेलने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वे उसी स्तर से शुरू करना चाहेंगे जहां उन्होंने छोड़ा था। बता दें कि विश्व कप की शुरूआत 30 मई को होगी जिसका फाइनल मुकाबला 14 जुलाई को खेला जाएगा।
VIDEO: इंग्लैड के बल्लेबाज का कहर, महज 25 गेंदों में ही ठोक डाला शतक
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
