सिद्धू बोले- PAK से मैच जीत जाओ तो समझो सारे पाप धुल गए, गंगा नहा लिए
नई दिल्ली। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2017 का सबसे बड़ा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच में होने जा रहा है, मैच को लेकर भावनाएं चरम सीमा पर है तो वहीं इस मैच को लेकर बयानबाजी भी कसकर जारी है।
लोग इस मैच के लिए पूजा-पाठ भी कर रहे हैं तो वहीं पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने मैच के बारे में बड़ा बयान दिया है। चुटिले अंदाज के मालिक सिद्धू ने कहा कि जहां देश की साख का सवाल होता है, वहां अगर पाकिस्तान से मैच जीत जाओ तो ऐसा समझो कि गंगा नहा लिए, सारे पाप धुल जाते हैं।
इस मैच का जबर्दस्त क्रेज
सिर्फ भारत-पाक में नहीं बल्कि बर्मिंघम में भी लोगों में इस मैच का जबर्दस्त क्रेज देखा जा रहा है और मैच के दौरान स्टेडियम पूरी तरह फुल रहने का अनुमान है। आपको बता दें कि पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में अब तक 3 मैच हो चुके हैं
पांच गेंदबाजों के साथ उतरी टीम इंडिया दोनों टीमों के बीच चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में अब तक 3 मैच हो चुके हैं, जिसमें से 2 पाकिस्तान और 1 भारत ने जीता है, पाकिस्तान ने ये मैच 2004 और 2009 की चैंपियंस ट्रॉफी में जीते जबकि 2013 के टूर्नामेंट में भारतीय टीम 8 विकेट से जीती थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
