For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विश्व कप 2019 : मैच से पहले विराट कोहली को मिली मोईन अली से 'चेतावनी'

नई दिल्ली। आईसीसी विश्व कप 2019 के 38वें मुकाबले में भारत का मेजबान इंग्लैंड के साथ भिड़ंत होने जा रही है। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। वो इसलिए, क्योंकि भारत लगातार जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगा तो वहीं इंग्लैंड सेमीफाइनल से बाहर होने के डर से हर हाल में जीत के लिए जोर लगाएगा। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली भले ही शतक ना लगा पाए हों लेकिन उन्होंने अर्धशतकीय पारियां खेल जरूर विरोधी टीम के नाक में दम कर रखा है। ऐसे में उनको रोकने के लिए इंग्लैंड के स्पिनर मोईन अली ने चेतावनी दी है।

कोहली को दी ये चेतावनी

कोहली को दी ये चेतावनी

मोईन अली ने इंग्लैंड के अखबार 'द गार्डियन' से खास बतचीत करते हुए आईपीएल का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आईपीएल में कोहली के साथ खेलने से हमारे बीच दोस्ती अच्छी है। लेकिन उनकी टीम हमारे खिलाफ दबाव में रहेगी। मोईन ने चेतावनी देते हुए कहा, ''कोहली जानते हैं कि उन्हें भारत के लिए रन बनाना है। जबकि मैं यहां उन्हें आउट करने के लिए हूं। विराट को आउट करके भी आप उनके दोस्त बने रह सकते हैं। मैं पार्क में दोस्तों और चचेरे भाइयों के खिलाफ खेलकर बड़ा हुआ हूं और यह कुछ सबसे अधिक प्रतिस्पर्धी क्रिकेट है। मैं विराट को अंडर 19 क्रिकेट के दौर से जानता हूं।"

आलोचना की ओर ध्यान नहीं देती टीम इंडिया

आलोचना की ओर ध्यान नहीं देती टीम इंडिया

मोईन को श्रीलंका के खिलाफ हुए मैच के दाैरान खराब शाॅट के साथ आउट होने पर आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा था। इसपर मोईन ने कहा कि आलोचनाओं की ओर ध्यान ना देकर ही आगे बढ़ना चाहिए जैसी कि भारतीय टीम बढ़ रही है। अली ने कहा कि घरेलू पक्ष होने का दबाव एक कारक नहीं होना चाहिए। हमारा अगला प्रतिद्वंद्वी, भारत, इसका एक अच्छा अनुस्मारक है क्योंकि हमें लगभग उतनी ही उम्मीद के साथ काम नहीं करना है जितना वे करते हैं। वे जीत और प्रशंसा के साथ बौछार कर रहे हैं, कठोर आलोचना को अंत में वो एक तरफ कर देते हैं।"

मोहम्मद शमी ने 'सैल्यूट कर उड़ाया मजाक तो फिर कोट्रेल ने दिया हिंदी में जवाब

4 अर्धशतक लगा चुके हैं कोहली

4 अर्धशतक लगा चुके हैं कोहली

बता दें कि इस विश्व कप में कोहली 5 मैचों में 4 अर्धशतक लगा चुके हैं। उन्होंने आखिरी 2 मैचों में चुनाैतीभरी पिच में स्कोर किया था। वहीं 32 साल के मोईन अली 5 विकेट ले चुके हैं। भारत अगर इंग्लैंड को हरा देता है तो वह पक्के ताैर पर सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। वहीं इग्लैंड हारा तो उन्हें सेमीफाइनल से बाहर भी होना पड़ सकता है, वो भी तब अगर पाकिस्तान अपने आखिरी बचे दोनों मैच जीतता है। इंग्लैंड को भारत के खिलाफ खेलने के बाद आखिरी मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है।

Story first published: Saturday, June 29, 2019, 15:56 [IST]
Other articles published on Jun 29, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+