
कोट्रेल के आउट होने पर की थी नकल
दरअसल, शमी ने कोट्रेल के स्टाइल का मजाक उस समय उड़ाया जब कोट्रेल पवेलियन लाैटे थे। युजवेंद्र चहल ने विंडीज पारी के 30वें ओवर में कोट्रेल को एलबीडब्ल्यू आउट किया था। कोट्रेल ने इसके बाद डीआरएस लिया था लेकिन उसमें भी मैदानी अंपायर का फैसला नहीं पलटा। कोट्रेल के आउट होने के बाद भारतीय खिलाड़ियों के जश्न का रिप्ले चलाया गया तो इसमें सामने आया कि शमी ने सेल्यूट सेलिब्रेशन को कॉपी किया। इसका जवाब देते हुए कोट्रेल ने टि्वटर पर लिखा, 'काफी मजा आया! शानदार गेंदबाजी। नकल करना ही सबसे बड़ी चापलूसी है।' उन्होंने इसके साथ ही इस मामले में किसी भी तरह के विवाद को खत्म होने से पहले ही समाप्त कर दिया।

शमी के रिएक्शन को दिल पर नहीं लिया
शमी ने कोट्रेल की काॅपी की तो विराट कोहली समेत अन्य खिलाड़ी भी हंसने लगे। हालांकि कई लोगों को शमी का इस तरह से मजाक उड़ाना पसंद नहीं आया। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने शमी को लताड़ लगाई थी। कोट्रेल ने शमी के रिएक्शन को दिल पर नहीं लिया और मजेदार तरीके से उन्हें जवाब दिया। बता दें कि कोट्रेल जब भी विकेट लेते हैं तो वह सेल्यूट करते हुए जमैका की डिफेंस फोर्स को ट्रिब्यूट देते हैं। वर्ल्ड कप में उनके जश्न का तरीका काफी लोकप्रिय हुआ है।
बेहतर विकेटकीपर काैन है, धोनी या सरफराज, ICC ने वीडियो शेयर कर पूछा सवाल

फाॅर्म में हैं शमी
शमी अभी तक खेले 2 मैचों में 8 विकेट ले चुके हैं। उनके नाम हैट्रिक भी दर्ज हो चुकी है जो उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ पूरी की थी। इस मैच में भी शमी ने 4 शिकार ही किए थे। तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के चोटिल हो जाने के बाद शमी को प्लेइंग इलेवन में खेलने का माैका मिला जिसमें उन्होंने खुद को सही साबित किया।


Click it and Unblock the Notifications
