इरफान बने आमिर खान तो युसूफ बने सलमान खान, वीडियो ने बटोरी सुर्खियां
नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया पर खिलाड़ी काफी समय बीता रहे हैं। इसका कारण है कोरोना वायरस के कारण घर में बैठकर अपने फैंस से बने रहने का। इस महामारी के कारण सभी खेल ठप पड़े हैं। ऐसे में खिलाड़ी फैंस से जुड़ने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। कोई बयानबाजी में लगा है तो कोई टिकटाॅक पर फेमस होने के लिए लगातार फनी वीडियो साझा कर रहा है। अब भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान और उनके बड़े भाई युसूफ पठान का 1994 की एक फेमस फिल्म के सीन की एक्टिंग करते हुए का वीडियो सामने आया है।

इरफान बने आमिर तो युसूफ सलमान
इरफान पठान ने अपने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर है इसमें पठान ब्रदर्स ने सलमान खान और आमिर खान की एक्टिंग की है। 1994 में आई फेमस फिल्म 'अंदाज अपना अपना' में बॉलीवुड के दो बड़े अभिनेता सलमान खान और आमिर खान थे। इस फिल्म का एक सीन था, जिसमें दोनों की दोस्ती दिखाई गई और दोनों एक ही कप में चाय पीते हैं। युसूफ और इरफान पठान ने इसी वीडियो पर वीडियो पर बनाया है। इरफान पठान जहां आमिर खान बने हैं, तो युसूफ पठान सलमान खान बने हैं।

यह दोस्ती है या कंजूसी
दरअसल इस सीन में डाइलोग बैकग्राउंड में चल रहे हैं और यह दोनों बस एक्टिंग कर रहे हैं। इस सीन में आमिर खान चाय के पैसे सलमान खान से दिलवाते हुए उन्हें बेवकूफ बनाते हैं। वीडियो में भी इरफान पठान ने युसूफ पठान को बेवकुफ बनाया। इंस्टाग्राम पर वीडियो डालते हुए इरफान पठान ने कैप्शन दिया कि यह दोस्ती है या कंजूसी। भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप जीत चुके इरफान पठान इस समय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। इस समय पूरे देश में कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन हो रखा है। इसी वजह से इरफान पठान लोगों की मदद तो कर रही रहे हैं। इसके अलावा वो सोशल मीडिया पर लाइव आते हुए साथी खिलाड़ियों से भी बातचीत कर रहे हैं।
श्रीसंत ने चुनी सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ वनडे XI, युवराज समेत लारा भी शामिल
|
इरफान शेयर कर रहे हैं कई मजेदार वीडियो
हाल ही में इरफान पठान भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और सुरेश रैना के साथ भी लाइव आ चुके हैं। इन चैट्स में फैंस को काफी दिलचस्प बातें जानने को मिली। इसके अलावा मनोरंजन के लिए इरफान पठान ऐसे ही मजेदार वीडियो बनाते रहते हैं और अपने सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार पोस्ट भी करते हैं। बता दें कि इरफान ने इसी साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
