बेन स्टोक्स पर लगा पत्नी का गला दबाने का आरोप, बाद में एक ट्वीट से सामने आया सच
नई दिल्ली: इंग्लिश ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को उनके रफ एंड टफ अंदाज और हरफनमौला क्रिकेट काबिलियत के कारण दुनिया में जाना जाता है। स्टोक्स के लिए पिछले कुछ महीने शानदार रहे हैं और उन्होंने इस दौरान दो ऐसी पारियां खेली हैं जिसके चलते वे इंग्लैंड क्रिकेट के सबसे नायाब सितारे बनकर उभरे हैं। स्टोक्स ने 14 जुलाई को लॉर्ड्स विश्व कप फाइनल के अलावा एशेज सीरीज के हेडिंग्ले टेस्ट मैच की चौथी पारी में नाबाद शतक लगाया था। इंग्लैंड की टीम को इन दोनों ही मौके पर क्रिकेट इतिहास की बेहतरीन जीत मिली थी। इससे पहले बैड ब्वॉय की इमेज के चलते चर्चाओं में रहने वाले स्टोक्स एक बार फिर से खबरों में है।

बेन स्टोक्स ने दबाया पत्नी का गला!
उनके खबरों में होने की वजह इस बार क्रिकेट नहीं बल्कि यह आरोप है कि उन्होंने अपनी पत्नी का गला दबाया है। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि स्टोक्स ने गला उस समय दबाया जब वे प्रोफेशनल क्रिकेटर्स एसोसिएशन अवार्ड्स की पचासवीं सालाना पार्टी में शिरकत कर रहे थे। एक ब्रिटिश वेबसाइट एक फोटो भी प्रकाशित किया है जिसमें दिखाया गया है कि स्टोक्स एक हाथ से अपनी पत्नी का गला दबा रहे हैं। देखते ही देखते यह खबर वायरल हो गई कि स्टोक्स ने गुस्से में आकर पत्नी का गला दबाया है। इस खबर के फैलते ही स्टोक्स की एक बार फिर बैड ब्वॉय की छवि उजागर होती उससे पहले ही उनकी पत्नी क्लेयर स्टोक्स ने पूरे सच का खुलासा किया है।

पत्नी ने बताया क्या था मामला-
क्लेयर ने इस तरह की खबरों को पूरी तरह से बकवास करार दिया है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस तरह तरह की खबरे उड़ाने वाले लोगों की आलोचना करते हुए लिखा है, 'अविश्वसनीय, इन लोगों ने क्या बकवास की है। मैं और बेन एक-दूसरे का चेहरा खींचकर आपस में इसलिए उलझ रहे थे क्योंकि हम इसी तरह से एक-दूसरे के प्रति अपना प्यार जाहिर करते हैं। इससे 20 मिनट बाद ही हमने मैकडोनाल्ड में एक रोमांटिक डिनर किया था।
सर्जरी के बाद 'बेबी स्टेप' के जरिए हार्दिक ने शुरू की ट्रेनिंग, यहां देखिए VIDEO

सिर्फ एक इमोजी में स्टोक्स ने दी प्रतिक्रिया-
इतना ही नहीं, इसके बाद बेन स्टोक्स ने भी पत्नी के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए केवल एक इमोजी से अपनी बात कह दी है। स्टोक्स ने इस ट्वीट पर KISS वाली इमोजी शेयर की। बता दें कि स्टोक्स को प्रोफेशनल क्रिकेटर्स एसोसिएशन अवॉर्ड समारोह में इस साल का प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड दिया गया था। स्टोक्स को उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए इंग्लिश क्रिकेट फैंस नाइटहुड सम्मान देने की भी पैरवी कर रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
