For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सर्जरी के बाद 'बेबी स्टेप' के जरिए हार्दिक ने शुरू की ट्रेनिंग, यहां देखिए VIDEO

Hardik Pandya recovery after lower Back Surgery, Watch Baby Step video | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को पिछले दिनों कमर की तकलीफ के चलते लंदन में सर्जरी करानी पड़ी थी। हार्दिक की यह सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी हो गई थी। लंबे समय से कमर दर्द से परेशान चल रहे हार्दिक की रीढ़ की हड्डी के निचले हिस्से (लोअर बैक स्पाइन) की सर्जरी हुई है। इसके साथ ही हार्दिक की टीम वापसी कब होगी पर कयास लगाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि सर्जरी के बाद पूरी तरह से उभरने में हार्दिक को कुछ महीने लग सकते हैं और वे शायद आईपीएल 2020 से पहले मैदान में खेलते नजर भी ना आए।

शुरू हुई पांड्या की रिकवरी ट्रेनिंग-

शुरू हुई पांड्या की रिकवरी ट्रेनिंग-

इसका मतलब साफ है कि हार्दिक को टीम इंडिया के मौजूदा घरेलू सत्र से पूरी तरह हाथ धोना पड़ेगा। हार्दिक ने अब सर्जरी के बाद अपनी रिकवरी के लिए प्रयास भी तेज कर दिए हैं और इसकी एक झलक उन्होंने एक वीडियो के जरिए सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस वीडियो में हार्दिक सर्जरी के बाद धीरे-धीरे रूटीन काम करने के लिए ट्रेनिंग ले रहे हैं। हार्दिक सर्जरी का फैसला लेने के लिए तब मजबूर होना पड़ा जब उनको दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हालिया घरेलू टी20 सीरीज में पुराना दर्द फिर से उभर आया। इसके बाद उन्होंने उसी डॉक्टर से सर्जरी कराई है जिसने उनकी इस चोट का पहले इलाज किया था।

रिकवरी सेशन का VIDEO-

सर्जरी के बाद रिकवरी वीडियो शेयर करते हुए हार्दिक पांड्या ने ट्विटर पर लिखा है- 'बेबी स्टेप्स (छोटे-छोटे कदम)..लेकिन फुल फिटनेस के लिए मेरा रास्ता यहां से शुरू होता है। सभी के लिए सहयोग और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद, ये बहुत मायने रखता है।' वीडियो में आप देख सकते हैं कि हार्दिक मरीज की पोशाक में किस तरह से धीरे-धीरे कदम उठाते हुए आगे बढ़ रहे हैं। उनको इस दौरान व्हील चेयर ने लाया जा रहा है। बता दें कि रीढ़ की हड्डी से निकलने वाली नसों से ही पैरों और हाथों के चलने की क्रियाएं संचालित होती हैं। इसलिए हार्दिक बहुत धीरे-धीरे अपने रिकवरी को शुरू कर रहे हैं।

INDvSA: दूसरा मैच जीतकर टीम इंडिया तोड़ देगी टेस्ट इतिहास का ये ऑल टाइम रिकॉर्ड

टी-20 विश्व कप के लिए अहम हैं हार्दिक पांड्या-

टी-20 विश्व कप के लिए अहम हैं हार्दिक पांड्या-

25 साल के इस ऑलराउंडर ने अब तक 11 टेस्ट, 54 वनडे मैच और 40 टी20 मुकाबले खेले हैं। हार्दिक फिट होने के बाद टीम इंडिया में वापस आने की कवायद तेज कर देंगे क्योंकि वह अगले टी20 विश्व कप में भारतीय टीम की योजनाओं का अहम हिस्सा हैं। वहीं हार्दिक की अनुपस्थिति में भारत ने अपने टेस्ट अभियान की शुरुआत शानदार जीत से की है। 203 रनों से पहला टेस्ट मैच जीतने के बाद भारत को दूसरा मैच 10 अक्टूबर से पुणे में खेलना है।

Story first published: Wednesday, October 9, 2019, 10:00 [IST]
Other articles published on Oct 9, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+