ODI कप्तानी मिलने से स्टोक्स हैरान, बोले- मैं केवल तीन दिन के कपड़े ही पैक करके लाया था
नई दिल्लीः पाकिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के लिए इंग्लैंड के कप्तान के रूप में नामित होने के बाद बेन स्टोक्स ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है । स्टोक्स मार्च में भारत श्रृंखला के बाद इंग्लैंड के लिए वापसी कर रहे हैं, उन्हें नौ अनकैप्ड क्रिकेटरों से युक्त एक अनुभवहीन इंग्लैंड एकदिवसीय टीम को लीड करने की जिम्मेदारी दी गई है।
इंग्लैंड दल के सात सदस्यों के कोविड -19 पॉजिटिव आने के बाद ईसीबी को एक पूरी तरह से नई टीम का नाम देने के लिए मजबूर होना पड़ा।

कप्तानी की उम्मीद नहीं थी-
स्टोक्स भारत दौरे के बाद से छुट्टी पर थे। उनको ऐसे कप्तानी की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने कहा कि वे घर से केवल तीन दिनों के लिए कपड़े पैक करके आए थे।
स्टोक्स ने द मिरर के लिए अपने कॉलम में लिखा, "ऐसा नहीं है कि मुझे ये उम्मीद नहीं थी कि वनडे मैचों की कमान मुझे सौंपी जाएगी। मैं घर से बाहर के लिए केवल तीन दिन के कपड़े ही पैक करके लाया था, इसलिए और धुलाई की जरूरत पड़ेगी।"
इंग्लैंड के इस अनुभवी ऑलराउंडर ने कहा कि वह इतनी जल्दी सफेद गेंद का क्रिकेट खेलने के लिए भी तैयार नहीं थे।
क्रिकेट के मैदान पर भी अपना जादू बिखरते दिलीप कुमार का विरला VIDEO, राज कपूर की टीम से था मैच

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज पर ही था फोकस-
उन्होंने लिखा, "मेरी उंगली अभी भी ठीक है, मेरे लिए शुरुआती योजना किसी भी अंतरराष्ट्रीय सफेद गेंद वाले क्रिकेट को खेलने की नहीं थी और केवल भारत टेस्ट श्रृंखला के लिए पूरी तरह से तैयार होने पर ध्यान केंद्रित करना था, लेकिन चीजें बदल जाती हैं।"
इंग्लैंड की एकदिवसीय टीम कई खिलाड़ी मौजूद नहीं होंगे लेकिन स्टोक्स का मानना है कि यह एक अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता की टीम है जो दुनिया की किसी भी टीम के पसीने छुड़ा सकती है।

स्टोक्स ने कहा- अभी भी इंग्लैंड की टीम मजबूत है
"हम आइसोलेशन और चोटों के कारण पसंदीदा खिलाड़ियों के बिना हो सकते हैं, लेकिन हम अभी भी उच्चतम स्तर पर काफी अनुभव के साथ एक उचित अंतरराष्ट्रीय स्तर की टीम को टक्कर दे देंगे। मुझे यकीन नहीं है कि कितने देश इतने खिलाड़ियों को खो सकते हैं और अभी भी इतने कम समय में चुनने के लिए ऐसी गुणवत्ता है।
स्टोक्स ने कहा, "हम भाग्यशाली हैं कि हमारे पास सफेद गेंद के क्रिकेट में गहराई है और यह इन खिलाड़ियों के लिए यह दिखाने का एक शानदार अवसर है कि वे क्या कर सकते हैं।"
इंग्लैंड को पाकिस्तान के खिलाफ तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलने हैं। इंग्लैंड के जिन खिलाड़ियों को आइसोलेशन में भेजा गया है, उनके टी20 सीरीज के लिए उपलब्ध होने की उम्मीद है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
