For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जानिए क्यों, जीत के हीरो रहे बेन स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के कप्तान से मांगी माफी

लंदन। क्रिकेट विश्वकप के इतिहास में रोमांच की हदें पार करने वाले इस फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने न्यूजीलैंड का सपना तोड़कर पहली बार खिताब अपने नाम किया। इंग्लैंड के लिए इस मैच में सबसे ज्यादा रन बेन स्टोक्स ने बनाए। उन्होंने 98 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 84 रन बनाए। सुपर ओवर में भी इंग्लैंड ने बल्लेबाजी करने के लिए बेन स्टोक्स को ही जोस बटलर के साथ भेजा। बेन स्टोक्स ने सुपर ओवर में भी इंग्लिश टीम को निराश नहीं किया और 1 चौके के साथ 3 गेंदों में 8 रन बनाकर न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 16 रनों का लक्ष्य रखा। जिसने टीम की जीत की आधारशिला रख दी। इस मैच के लिए बेन स्टोक्स को मैन ऑफ द मैच चुना गया है।

4 साल से कर रहे थे काम

4 साल से कर रहे थे काम

जीत के बात मीडिया से बात करते हुए स्टोक्स ने कहा कि, मेरे पास बोलने के लिए शब्द नहीं हैं। हम सब यहां तक पहुंचने के लिए चार साल से काम कर रहे थे। वर्ल्ड चैंपियन बनने का एहसास अद्भुद है। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना हमेशा से एक शानदार इवेंट रहा है। वह बेहद ही शानदार टीम है, और उनकी टीम में बहुत ही अच्छे खिलाड़ी हैं। मैंने उन लोगों के साथ काफी समय बिताया है।

सपोर्ट करने वालों का किया धन्यवाद

सपोर्ट करने वालों का किया धन्यवाद

फाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच चुने जाने पर बेन स्टोक्स ने कहा कि, मेरे पास बोलने के लिए कुछ नहीं है, पिछले चार साल से हम इसके लिए कड़ी मेहनत कर रहे थे और जिस तरह इस पर अमल किया गया वह विश्वसनीय है। मैं उन सभी को धन्यवाद कहना चाहूंगा जिन्होंने मेरा सपोर्ट किया। हम सिर्फ जोस के साथ साझेदारी के दौरान बात करते रहे थे और जिससे रन रेट हमसे दूर नहीं गया। इस चीज ने हमें फायदा दिया।

सच हुईं दिग्गज क्रिकेटर की 2 बड़ी भविष्यवाणियां, इंग्लैंड ही बना 'चैंपियन'

विलियमसन से जीवन भर माफी मांगता रहूंगा

विलियमसन से जीवन भर माफी मांगता रहूंगा

स्टोक्स ने आगे कहा- लेकिन अंतिम ओवर में गेंद मेरे बल्ले से टकराई और चार रन के लिए चली गई। इसके लिए मैं केन विलियमसन से जीवन भर माफी मांगता रहूंगा। स्टोक्स ने हंसते हुए कहा कि, मैं निश्चित तौर पर आगे आखिरी ओवर नहीं खेलूंगा। लेकिन यह बेहद शानदार था, यह साथी खिलाड़ियों और परिवार के बिना संभव नहीं था। दरअसल न्यूजीलैंड के एक प्लेयर की का थ्रो बेन स्टोक्स के बल्ले से टकराकर बाऊंड्री के पार चला गया। जिससे अंपायर के नियमानुसर इस गेंद पर इंग्लैंड को 6 रन (2 रनिंग+4 बाऊंड्री) मिल गए। बेन इसी घटना को लेकर केन से माफी मांग रहे थे।

Story first published: Monday, July 15, 2019, 12:46 [IST]
Other articles published on Jul 15, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+