टेस्ट क्रिकेट इतिहास में इंग्लैंड पहली बार करने जा रहा है ऐसा, फैन बोला- कोई फायदा नहीं
नई दिल्ली। इंग्लैंड क्रिकेट टीम इन दिनों बुलंदियों को छूती हुई नजर आ रही है। अपने घर हुए आईसीसी विश्व कप 2019 के खिताब पर इंग्लैंड ने पहली बार कब्जा किया। खिताब पाने के बाद अब टीम एशेज सीरीज जीतने के लिए आस्ट्रेलिया से दो-दो हाथ करेगी। एशेज की शुरूआत 1 अगस्त से होगी। पांच टेस्ट मैचों की इस सीरीज में इंग्लैंड टीम कुछ ऐसा करने जा रही है जो टेस्ट क्रिकेट इतिहास में पहली बार देखने को मिलेगा। हालांकि सोशल मीडिया पर इंग्लैंड की कईयों ने इस फैसले की तारीफ की तो कईयों ने कहा कि इसका कोई फायदा नहीं होने वाला।

पहली बार होगा ऐसा
दरअसल, इंग्लैंड में होने वाली इस प्रतिष्ठित सीरीज में इंग्लिश खिलाड़ी नाम और नंबर लिखी सफेद जर्सी पहनकर उतरेंगे। ऐसा पहली बार होगा जब टेस्ट मैच की जर्सी में खिलाड़ियों का नाम और नंबर दर्ज होगा। अब तक सिर्फ वनडे और टी-20 में ही ऐसा होता रहा है, लेकिन अब फैंस को टेस्ट में भी जर्सी के पीछे खिलाड़ी का नाम और नंबर दिखाई देगा। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने आधिकारिक अकाउंट से नई जर्सी पहने हुए कप्तान जो रूट की तस्वीर पोस्ट कर खबर की पुष्टि कर दी है।
बॉटल कैप चैलेंज : जोफ्रा आर्चर ने अपनी रफ्तार से खोला ढक्कन, VIDEO हुआ वायरल
|
यह फैसला कईयों नहीं आया पसंद
हालांकि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी इसका अनुसरण करेंगे या नहीं ये निश्चित नहीं है। सोशल मीडिया पर कुछ फैंस कोटेस्ट क्रिकेट में होने वाला यह बदलाव पसंद नहीं आया। फैंस ने कहा कि इससे कोई फायदा नहीं है। यह ट्रेंड पुराना हो गया। पांच मैचों वाली एशेज सीरीज का पहला मैच एक अगस्त को एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट लंदन के मशहूर लॉर्ड्स स्टेडियम में 14 अगस्त को होगा। तीसरा टेस्ट 22 अगस्त को लीड्स और चौथा 4 सितंबर को मैनेचेस्टर में खेला जाएगा। सीरीज का आखिरी मुकाबला 12 सितंबर को ओवल, लंदन में होगा।
|
यह नियम भी होगा लागू
बता दें कि इस एशेज सीरीज से सब्स्टिट्यूट खिलाड़ियों से संबंधित नया नियम भी लागू होगा। नियम के मुताबिक अगर कोई खिलाड़ी चोटिल होता है तो उसकी जगह दूसरा खिलाड़ी ले सकेगा। वह बल्लेबाजी, गेंदबाजी और विकेटकीपिंग भी कर सकता है। ऐसे खिलाड़ियों को कन्कशन सब्स्टिट्यूट कहा जाएगा। कन्कशन सब्स्टिट्यूट को मैदान पर उतारने का फैसला मैच रेफरी करेंगे। अभी सब्स्टिट्यूट खिलाड़ी को सिर्फ फील्डिंग करने छूट दी जाती है।
Absolutely no problem with numbers 1 to 11 etc but can’t see the benefit of names or random high numbers on shirts. I guess it’s all to do with increasing merchandise sales hoping a name will sell more. @YorkshireCCC
— Nicholas james Bramall (@jimbram61) July 22, 2019
No issue with names and numbers on shirts. Tradition can go hang.
— Simon (@Bryddat) July 22, 2019
— Graeme Woolf (@gcwoolf) July 23, 2019
Not just for minor cricket fans. I’m all for it, I’ve been watching Test cricket and county cricket 56 years. It’s very useful in identifying players.
— oursylviacarol (@pachelbella) July 22, 2019
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
