ड्रेसिंग रूम का बन चुका है कुछ ऐसा माहाैल, कोहली ने किया खुलासा
नई दिल्ली। भारतीय टीम जब विश्व कप सेमीफाइनल में हारी तो खबरें आईं कि टीम में गुटबाजी चल रही है। वहीं ड्रेसिंग रूम का माहाैल बिगड़ने की खबरें भी सामने आईं, लेकिन इस बीच कप्तान विराट कोहली का बड़ा बयान आया है। उन्होंने विंडीज दाैरे से पहले स्पष्ट करते हुए बताया कि ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों का आपसी मेल कैसा है। कोहली ने कहा कि डांटने वाला माहौल अब तो ड्रैसिंग रूम में है ही नहीं। मैं जितना दोस्ताना कुलदीप यादव के साथ हूं, उतना ही एम एस धोनी के साथ भी हूं।

ड्रेसिंग रूम का माहौल दोस्ताना
कोहली ने कहा कि ऐसा माहौल है कि कोई भी किसी से कुछ भी कह सकता है। मैं तो उनके पास जाकर कहता हूं कि देख, मैंने ये गलतियां की हैं, तू मत कर। मैंने भी अपने करियर के शुरुआती दिनों में कई गलतियां की थीं। उन्होंने साथ ही कहा कि ड्रेसिंग रूम का माहौल इन दिनों बहुत दोस्ताना है। युवा खिलाड़ी आराम से अपनी बात रख सकते हैं।
वसीम अकरम के साथ इंग्लैंड के एयरपोर्ट पर हुई बदसलूकी, ट्वीट करके बताई पूरी घटना

देते हैं ये सलाह
विराट कोहली ने बताया कि मैं युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाता रहता हूं। उनसे कहता हूं कि तुम्हारा करियर दो-तीन सालों में और ऊंचाई पर जाएगा। मैं युवा खिलाड़ियों को उनका स्पेस देता हूं। मैं उनसे बात करता हूं और बताता हूं कि अभी वे कहां हैं और उन्हें कहां होना चाहिए या वे कहां जा सकते हैं। मैं उन्हें ये भी कहता हूं कि मैं नहीं चाहता कि तुम अपने करियर के दो-तीन साल खराब कर दो। इसलिए अपनी कमियों को जितना जल्दी हो सुधार लेना चाहिए।

टेस्ट चैम्पियनशिप को लेकर हैं उत्साहित
भारत का विंडीज दाैरा 3 अगस्त से शुरू होगा। विंडीज के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप का हिस्सा होगी और कोहली ने कहा कि यह खेल के सबसे लंबे प्रारूप के लिए सही समय पर हो रहा है। उन्होंने कहा, "यह बहुत रोमांचक है। मुझे लगता है कि यह टेस्ट क्रिकेट के लिए सही समय पर हो रहा है। हालांकि आप द्विपक्षीय श्रृंखला खेलने जा रहे हैं, इसका अर्थ और महत्व अधिक है। आपको हर श्रृंखला के लिए योजना बनानी होगी। मैं इस तरह की किसी चीज को लेकर उत्साहित था। और अब यह जीवन के लिए आ रहा है।'' भारत वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टी-20, तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेलेगा।।
मलिंगा के बाद श्रीलंका के एक और तेज गेंदबाज ने लिया क्रिकेट से संन्यास
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
