IPL 2019 : 'बाहुबली 3' के लिए डेविड वार्नर को मिला ये रोल, VIDEO से खोला राज!
नई दिल्ली। खेल और जीवन के साथ कुछ सबसे अच्छी बातों में एक ये है कि अगर आप ईमानदार हैं तो आपको गलती के बाद दोबारा मौका मिलता है, ताकी आप एक बार फिर से नई ऊंचाईयों को छू सकें। इस बात के ताजा प्रमाण हैं डेविड वार्नर। ये वही वार्नर हैं जो आज से एक साल पहले बॉल टेंपरिंग विवाद के बाद अपना करियर लगभग खत्म मान चुके थे और वापस ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह की सभी उम्मीदें छोड़ चुके थे। लेकिन आईपीएल के जरिए क्रिकेट में वापसी करने के बाद इस विस्फोटक बल्लेबाज के लिए चीजें एकदम से बदल गई हैं।
|
बाहुबली का रोल निभाना चाहते हैं वार्नर-
वार्नर ना केवल आईपीएल के इस सीजन में प्रचंड फार्म में हैं बल्कि ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह बनाने के स्वतः अधिकारी भी हो चुके हैं। इसमें कोई शक नहीं कि वार्नर की उपस्थिति कंगारू टीम को काफी मजबूत करने वाली है और उनका विश्व कप में खेलना अब तय है। क्रिकेट के मैदान में दमदार वापसी करने के बाद डेविड का आत्मविश्वास भी काफी मजबूत हुआ है और हाल में ही उन्होंने खुलासा किया है, अगर उनको एक्टिंग में करियर बनाने का मौका मिले तो वह बाहुबली का किरदार निभाना चाहेंगे। यह रोल अभिनेता प्रभास फिल्मी पर्दे पर यादगार तरीके से निभा चुके हैं।
|
बाहुबली फिल्म युनिट ने की वार्नर से बात-
इतना ही नहीं, बाहुबली फिल्म युनिट ने वार्नर की बातों का जवाब देते हुए लगे हाथ उनसे रोल के बारे में भी बात कर ली है और बाहुबली 3 फिल्म में काम करने का तुरंत ऑफर भी दिया है। इसके बाद मामला और भी मजेदार और हो गया जब हैदराबाद की टीम ने वार्नर का बाहुबली के तौर पर पोस्टर भी शेयर कर दिया।
IPL 2019: साइमन डूल को RCB फैन ने दी मौत की धमकी, जानिए क्या है पूरा मामला
|
हैदराबाद ने जारी किया बाहुबली 3 का लोगो-
इस पोस्टर में वार्नर ने अपने हाथों में हेलमेट ऐसे पकड़ा हुआ है जैसे बाहुबली के हाथों में तलवार हो। पोस्टर पर लिखा है- डेविड वार्नर बाहुबली के रूप में। जबकि फिल्म का शीर्षक है- बाहुबली 3, इस दौरान वार्नर के हाथों में अंगारे भी फूट रहे हैं। खास बात यह है कि वार्नर ने आईपीएल में अब तक बाहुबली बल्लेबाज सरीखा ही प्रदर्शन किया है। वे अब तक लगातार अर्धशतकों के अलावा पिछले मैच में एक शतक भी लगा चुके हैं। हैदराबाद का अगला मुकाबला दिल्ली के खिलाफ 4 अप्रैल को है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
