For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

टेस्ट क्रिकेट में वापसी को लेकर निराश हैं भुवनेश्वर कुमार, कहा- कमबैक मुश्किल

नई दिल्ली। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को पिछले काफी समय से चोट के चलते टीम से बाहर रहना पड़ा है। इस दौरान टीम में कई गेंदबाजों को उनकी जगह मौका दिया गया। जहां सीमित ओवर्स क्रिकेट प्रारूप में अभी भी भुवनेश्वर कुमार की जगह खाली है वहीं टेस्ट प्रारूप में तेज गेंदबाजों के बीच कड़ी स्पर्धा देखने को मिल रही है। भारतीय टीम के पास पहले से ही 5 गेंदबाज मौजूद हैं, ऐसे में भुवनेश्वर कुमार का इस प्रारूप में जल्दी वापसी कर पाना थोड़ा मुश्किल नजर आ रहा है। इस बात को खुद भुवनेश्वर कुमार ने स्वीकार किया है।

भुवनेश्वर कुमार की अनुपस्थिति में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, ईशांत शर्मा, उमेश यादव और नवदीप सैनी सभी अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं, वहीं चोट से वापसी करने के बाद अभी भुवनेश्वर की फिटनेस का टेस्ट होना बाकी है, साथ ही उनका पुरानी लय में लौटना भी जरूरी है।

और पढ़ें: खलील अहमद ने बताया क्यों बनें गेंदबाज, बचपन में झूठ बोलकर खेलने जाते थे क्रिकेट

एक अंग्रेजी अखबार से बात करते भुवनेश्वर ने कहा, ' सभी खिलाड़ियों की तरह निश्चित रूप से मैं भी अभी टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहता हूं, लेकिन मुझे इस बात को स्वीकार करने में कोई परेशानी नहीं कि टेस्ट क्रिकेट में अभी मेरे लिए वापसी कर पाना आसान नहीं होगा, क्योंकि हमारे सभी तेज गेंदबाज बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, इसलिए टीम में काफी कम्पीटीशन है।'

उल्लेखनीय है किसाल 2018 के बाद से भुवनेश्वर कुमार भारतीय टेस्ट टीम में जगह नहीं बना पाये हैं। हालांकि भुवनेश्वर ने खेले अपने आखिरी 3 टेस्ट मैचों में 18 विकेट हासिल किये है। उन्होंने अपना आखिरी मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ जोहनसबर्ग में खेला था। इस मैच में उन्होंने दोनों पारियों को मिलाकर कुल 4 विकेट हासिल किये थे।

और पढ़ें: 2007 T20 विश्व कप को लेकर श्रीसंत का खुलासा, कहा- धोनी की इस बात ने मुझे बनाया कामयाब

वहीं इसे पहले केपटाउन में खेले गये मुकाबले में भी उन्होंने 6 विकेट हासिल किये थे। केपटाउन मैच से पहले श्रीलंका के खिलाफ कोलकाता में उन्होंने 8 विकेट हासिल किये थे और भारत को शानदार जीत दिलाई थी।

टेस्ट में वापसी को लेकर भुवनेश्वर ने आगे कहा, 'हालांकि मैं वह सभी चीजें करूंगा, जिसके चलते मैं टेस्ट क्रिकेट में एक बार फिर से वापसी कर सकू। मेरे ख्याल से यह क्रिकेट का सबसे मुश्किल फॉर्मेट है और इस फॉर्मेट में ही अच्छा प्रदर्शन करने के बाद सबसे ज्यादा सुकून मिलता है। मैं अब इंजरी से पूरी तरह उबर चूका है और मैदान में वापसी के लिए बेताब हूं। हालांकि मैं अभी अपने विश्व कप चयन के बारे में नहीं सोच रहा हूं, क्योंकि फिलहाल इससे ज्यादा महत्वपूर्ण सभी लोगो का सेफ रहना है।'

और पढ़ें: आरपी सिंह को याद आया 11 साल पुराना किस्सा, जब छोटी सी बात पर गुस्सा हो गये थे गिलक्रिस्ट

आपको बता दें कि भुवनेश्वर कुमार का अब तक का करियर शानदार रहा है। उन्होंने भारत के लिए 21 टेस्ट मैचों में 63 विकेट हासिल किये हैं जबकि 114 वनडे मैचों में 132 विकेट हासिल किये हैं।

Story first published: Saturday, May 30, 2020, 15:00 [IST]
Other articles published on May 30, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+