For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL को बीच में छोड़ सकता है ये भारतीय तेज गेंदबाज, वर्ल्ड कप को देखते हुए कही ये बात

नई दिल्ली। आईपीएल सीजन 12 के समाप्त होते ही आईसीसी वर्ल्ड कप टूर्नामेंट होना है। ऐसे में कुछ खिलाड़ी विश्व कप तक फिट रहने के लिए आईपीएल के कुछ मैचों से आराम ले सकते हैं या फिर नहीं भी खेल सकते हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि कैसे आईपीएल के दाैरान विश्व कप की तैयारी की जा सकती है। भुवनेश्वर ने कहा कि भारत की वर्ल्ड कप टीम में जगह बनाने वाले गेंदबाज काम के बोझ के प्रबंधन कार्यक्रम के तहत आईपीएल के दूसरे हाफ के दौरान उन मैचों को चुन सकते हैं जिनमें वे खेलना चाहते हैं। भुवनेश्वर ने इस बयान से संकेत दे दिए हैं कि वह बीच में आईपीएल छोड़ सकते हैं।

भारतीय टीम प्रबंधन ने मांग की है कि 30 मई से शुरू हो रहे वर्ल्ड कप हो देखते हुए जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर की तेज गेंदबाजी तिकड़ी के काम के बोझ का फ्रेंचाइजियां प्रभावी प्रबंधन करे। आईपीएल के व्यस्त कार्यक्रम के बारे में पूछे जाने पर सनराइजर्स हैदराबाद के भुवनेश्वर ने कहा कि यह हमारे दिमाग में है लेकिन हम फिटनेस पर आईपीएल के दूसरे हाफ में गौर करेंगे। आईपीएल के पहले हाफ के बाद यह लागू किया जा सकता है, 6-7 मैचों के बाद हमें पता चलेगा कि आईपीएल के दूसरे हाफ में हम क्या कर सकते हैं और वर्ल्ड कप के लिए फिट रहने के लिए हमें क्या करना है।

यह भी पढ़ें- वर्ल्ड कप 2019: आसानी से नहीं हारेगा भारत, अगर ऐसी हो प्लेइंग इलेवन

भुवनेश्वर ने कहा कि अगर वह थका हुआ महसूस करते हैं तो आराम लेंगे लेकिन ऐसा फ्रैंचाइजी को विश्वास में लेने के बाद ही करेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी चीज की कोई गांरटी नहीं है। अगर मुझे लगता है कि मैं थका हुआ हूं तो फिर आराम ले सकता हूं। बेशक यह फ्रैंचाइजी पर निर्भर करता है।' इस तेज गेंदबाज ने उम्मीद जताई कि हर फ्रैंचाइजी भारतीय टीम के हित के बारे में भी सोच रही होगी। भुवनेश्वर ने कहा कि मुझे यकीन है कि हर खिलाड़ी के साथ सहयोग करेंगे क्योंकि वर्ल्ड कप हमारे लिए काफी अहम है और बीसीसीआई ने भी शायद इस बारे में उनसे बात की होगी।'

बता दें कि आईपीएल 23 मार्च को शुरू हो रहा है तो वहीं वर्ल्ड कप की शुरूआत 30 मई को होगी जो इंग्लैंड में आयोजित किया जाएगा। लेकिन आईपीएल को देखते हुए टीम मैनेजमेंट को यह खतरा होने लगा कि कहीं इस दाैरान अगर कोई अहम खिलाड़ी चोटिल हो गया तो टीम को वर्ल्ड कप में उसकी कीमत चुकानी ना पड़ जाए। ऐसे में अब खिलाड़ी चाहते हैं कि उन्हें आईपीएल के कुछ मैच खेलने का माैका मिले लेकिन उन्हीं के अनुसार।

Story first published: Friday, March 8, 2019, 10:13 [IST]
Other articles published on Mar 8, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+