
हैप्पी बर्थडे मिताली राज-
जोधपुर में जन्मी इस क्रिकेटर ने जून 1999 में अपने करियर शुरुआत की और अभी भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दो दशक से अधिक समय बिताने के बाद भी सक्रिय हैं। उनके रिकॉर्ड की बात करें तो, स्टार बैट्समैन के 209 वनडे मैचों में 6888 रन हैं जो किसी भी महिला क्रिकेटर के लिए सबसे अधिक हैं। उन्होंने 10 टेस्ट में 663 रन भी बनाए, तो वहीं 89 टी 20 आई मैचों में 2364 रन किए हैं। इस स्टार खिलाड़ी के जन्मदिन के अवसर पर बॉलीवुड की और से बड़ी घोषणा आई है। 'सांड की आंख' में एक बुजुर्ग शूटर की भूमिका निभाने के बाद, तापसी पन्नू अब अपनी आगामी फिल्म में भारतीय महिला क्रिकेट कप्तान मिताली राज की बायोपिक 'शाबाश मिथू' में मुख्य भूमिका निभा रही हैं।

तापसी पन्नू ने की मिताली का रोल करने की पुष्टी-
आज, मिताली राज के जन्मदिन पर तापसी ने खुद इस खबर की पुष्टि कर दी है। तापसी ने कप्तान के साथ खुद की कई तस्वीरें साझा कीं, जिसमें मिताली केक काटती हुई नजर आ रही हैं। तस्वीरों के साथ, तापसी ने लिखा, "हैप्पी हैप्पी बर्थडे कैप्टन। आपने हम सभी को कई मायनों में गौरवान्वित किया है और स्क्रीन पर आपकी यात्रा को प्रदर्शित करने के लिए मेरा चुना जाना वास्तव में एक सम्मान की बात है। मुझे नहीं पता कि मैं आपको क्या उपहार दे सकती हूं, लेकिन यह वादा करती हूं कि अपनी ओर से वह सब कुछ दूंगी जिससे की आप स्क्रीन पर अपने आप को देखकर गर्व महसूस करेंगी। ''
अपनी बॉयोपिक में इस एक्टर को अपना रोल निभाते देखना चाहते हैं सौरव गांगुली

फिल्म का नाम 'शाबाश मिथु'
पिछले साल जब उक्त बायोपिक के लिए तापसी पन्नू के साइन किए जाने की खबर आई, तो पीटीआई ने अभिनेत्री से इस बारे में पूछा था जिस पर अभिनेत्री ने जवाब दिया था, "स्क्रिप्ट अभी नहीं है, इसलिए इसके बारे में बात करना जल्दबाजी होगी। अभी, वे सामग्री एकत्र कर रहे हैं और स्क्रिप्ट अभी तक नहीं लिखी गई है। यदि वे मुझे प्रस्ताव देते हैं, तो मैं बहुत खुश हूंगी। मैं वास्तव में एक स्पोर्ट्स बायोपिक करना चाहती हूं।" फिल्म का नाम 'शाबाश मिथु' होगा।


Click it and Unblock the Notifications
