For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

BBL 2020: जब मैच के दौरान ही उस्मान ख्वाजा ने उतारी पैंट, वायरल हुआ वीडियो

Big Bash League 2020 Usman Khwaja Video Went Viral When he take off his trouser during Match: नई दिल्ली। क्रिकेट के मैदान पर आये दिन कुछ नया देखने को मिलता है और कई बार यह इतना हंसाने वाला होता है कि देखते-देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। ऐसा ही कुछ ऑस्ट्रेलिया में जारी टी20 टूर्नामेंट बिग बैश लीग (Big Bash League) के 10वें सीजन में भी देखने को मिला जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कैनबरा के मनुका ओवल मैदान पर खेले गये नॉकआउट मैच में ब्रिस्बेन हीट (Brisbane Heat) और सिडनी थंडर्स (sydney thunders) के बीच मुकाबला हुआ जहां पर ब्रिस्बेन हीट (Brisbane Heat) ने रोमांचक तरीके से मैच को 7 विकेट से जीता और फाइनल में जगह बनाई।

भले ही नॉकआउट मैच में सिडनी थंडर्स (sydney thunders) की टीम को हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन टीम के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा (Usman Khwaja) ने कुछ ऐसा किया जो न कि उन्हें सारी जिंदगी याद रहने वाला है बल्कि क्रिकेट के इतिहास में शायद पहली बार देखने को मिला।

और पढ़ें: IND vs ENG: चेन्नई टेस्ट से पहले फैन्स को मिली बड़ी खुशखबरी, BCCI ने स्टेडियम आने के ली दी हरी झंडी

दरअसल पहले बल्लेबाजी करने उतरी सिडनी थंडर्स (sydney thunders) की टीम लगभग 8 ओवर खेल चुकी थी और 9वें ओवर की शुरुआत के बाद उस्मान ख्वाजा (Usman Khwaja) अचानक से मैच रुकवाकर मैदान पर ही अपनी ट्राउजर उतारने लगे जिसके वजह से खेल को कुछ देर तक रोकना पड़ा। 25 गेंद में 26 रन की पारी खेल चुके उस्मान ख्वाजा (Usman Khwaja) को एब्डोमैन गार्ड में काफी परेशानी हो रही थी, जिसकी वजह से उन्होंने मैच को बीच में रुकवाकर मैदान पर ही अपना गार्ड बदला।

उस्मान ख्वाजा (Usman Khwaja) ने एब्डोमैन गार्ड को बदलने के लिये मैदान पर ही अपने शूज, पैडस और फिर ट्राउजर को उतारा और गार्ड को बदला। गौरतलब है कि '7 क्रिकेट' ने इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जो कि बहुत तेजी से वायरल हो गया। '7 क्रिकेट' ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि क्या आपने पहले कभी ऐसा देखा है, ख्वाजा (Usman Khwaja) मैदान पर ही सब कुछ उतार रहे हैं।

और पढ़ें: IND vs ENG: इंग्लैंड टीम के फैन हुए रमीज राजा, बताया- एशिया में दौरा करने वाली बेस्ट विदेशी टीम

गौरतलब है कि इस नॉकआउट मैच में ब्रिस्बेन हीट (Brisbane Heat) की टीम ने 7 विकेट से जीता हासिल की। आपको बता दें कि हीट (Brisbane Heat) की शुरुआत खराब रही और उसने 159 रनों का पीछा करते हुए महज 14 रन पर ही अपने 2 विकेट खो दिये, इसके बाद हेजलैट और जिमी पैरिसंस ने तीसरे विकेट के लिये 92 रनों की साझेदारी की और टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचाया।

हेजलैट ने इस दौरान 49 गेंदों में 74 रन और पैरिसन ने 24 गेंदों पर 43 रनों का योगदान दिया और टीम को सेमी फाइनल में पहुंचाया। अब ब्रिस्बेन हीट (Brisbane Heat) का मुकाबला पर्थ स्क्रॉचर्स से गुरुवार को होगा और जीतने वाली टीम का सामना फाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन सिडनी थंडर्स (sydney thunders) होगा।

देखें वीडियो-

Story first published: Monday, February 1, 2021, 16:38 [IST]
Other articles published on Feb 1, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+