India vs England Ramiz Raza praises England Team Said best team to tour Asia: नई दिल्ली। आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (ICC World Test Championship) के तहत भारत और इंग्लैंड (England) के बीच खेली जाने वाली 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 5 फरवरी से चेन्नई के मैदान पर होना है। जहां घरेलू परिस्थितियों और भारतीय टीम की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए टीम इंडिया को सीरीज में फेवरेट माना जा रहा है, तो वहीं पर इंग्लैंड (England) की टीम ने श्रीलंका के खिलाफ जिस तरह से एकतरफा अंदाज में हराया उसको देखते हुए इस सीरीज को चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है।
जहां भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में कठिन परिस्थितियों के बावजूद 2-1 से हराने का काम किया तो वहीं पर इंग्लैंड (England) की टीम श्रीलंका को 2-0 से हराकर आ रही है। भारतीय टीम ने अपने घर में आखिरी बार इंग्लैंड (England) के हाथों ही साल 2012 में हार का स्वाद चखा था, जिसके बाद उसने एक भी सीरीज नहीं गंवाई है। वहीं इंग्लैंड (England) की टीम का रिकॉर्ड विदेशी दौरे पर भी काफी शानदार रहा है।
और पढ़ें: IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड सीरीज में फैन्स की हो सकती है एंट्री, TNCA ने मांगी BCCI से परमिशन
जहां इस सीरीज को लेकर दुनिया भर के खेल विशेषज्ञ भारत को अपनी पसंदीदा टीम मान रहे हैं, वहीं पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज राजा (Rami Raza) ने इंग्लैंड (England) की टीम की जमकर तारीफ की है और उसे एशियाई देशों में दौरा करने वाली बेस्ट टीम बताया है।
एक यूट्यूब चैनल के साथ बात करते हुए रमीज राजा (Rami Raza) ने कहा, 'यह सीरीज दुनिया की दो बेस्ट टीमों के बीच खेली जानी है जो टेस्ट क्रिकेट में अपना दबदबा बनाये हुए हैं। मुझे लगता है कि इंग्लैंड (England) की टीम विदेशो में जीत हासिल करने वाली बेस्ट टीम है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया की टीम को अपनी सरजमीं पर हार का सामना करना पड़ा है तो वहीं न्यूजीलैंड की टीम उनके कप्तान (केन विलियमसन) के आस-पास घूमती है, ऐसे में इंग्लैंड (England) की टीम अपने दौरे को अच्छे से तैयार करती है, वह श्रीलंका में खेलने के बाद भारत जा रहे हैं और एशियाई हालात में खेलने को लेकर सामंजस्य बिठा ुके हैं, ऐसे में भारत के खिलाफ उनका आत्म-विश्वास बढ़ा हुआ होगा, और यह एक अच्छी सीरीज साबित होने वाली है।'
और पढ़ें: IND vs ENG: टेस्ट सीरीज में खास रिकॉर्ड पर होगी कोहली-रूट की जंग, देखें आंकड़े
रमीज राजा (Rami Raza) का मानना है कि भारत के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड (England) टीम के स्किल्स का टेस्ट होगा। रमीज राजा (Rami Raza) ने भारतीय टीम की तारीफ करते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उनके दूसरे-तीसरे दर्जे के खिलाड़ियों ने जीत हासिल करने में अहम भूमिका निभाई ऐसे में जब उसके मुख्य खिलाड़ी वापसी कर रहे हैं तो उनके आत्म-विश्वास की कल्पना कर सकते हैं।
आपक बता दें कि भारत और इंग्लैंड (England) के बीच खेली जाने वाली इस सीरीज के पहले दो टेस्ट मैच चेन्नई के मैदान पर खेले जायेंगे तो वहीं पर बाकी के दो मैच अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में खेले जायेंगे।