Watch: BBL में हैट्रिक डे हुआ 8 जनवरी, राशिद खान के बाद पाकिस्तानी गेंदबाज ने झटके 3 गेंद पर 3 विकेट
नई दिल्ली। बिग बैश लीग (बीबीएल) के मौजूदा सीजन में बुधवार (8 जनवरी) का दिन हैट्रिक के नाम रहा। जहां पहले मैच में एडिलेड स्ट्राइकर्स की ओर से खेलते हुए अफगानिस्तान के युवा गेंदबाज राशिद खान ने अपने करियर की 5वीं हैट्रिक ली वहीं एगले मैच में मेलबर्न स्टार्स की ओर से खेल रहे पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज हैरिस राउफ ने भी हैट्रिक लेने का कमाल दोहराया। यह पहली बार है जब बीबीएल के इतिहास में एक ही दिन में 2 हैट्रिक ली गई हों।
और पढ़ें: चहल टीवी पर उठा मजेदार सवाल, कौन है भारतीय टीम का 'यॉर्कर क्वीन', नवदीप सैनी ने दिया जवाब
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन के चोटिल होने के बाद बतौर रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल हुए हैरिस राउफ ने अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया है। हैरिस ने अब तक बीबीएल में 4 मैच खेले हैं और 13 विकेट अपने खाते में डालने का काम किया है।
और पढ़ें: साल की पहली ICC टेस्ट रैंकिंग में छाए लाबुशाने, कोहली की बादशाहत के बीच रहाणे-पुजारा को नुकसान
|
हैरिस राउफ ने ली दिन की दूसरी हैट्रिक
बुधवार को सिडनी थंडर्स के खिलाफ खेलते हुए हैरिस राउफ ने 20वें ओवर की दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर लगातार विकेट लेकर दिन की दूसरी हैट्रिक ली। हैरिस राउफ ने पहले मैथ्यू गिल्स, फिर कैलम फर्ग्यूसन और आखिर में डेनियल सैम्स का विकेट लेकर अपनी हैट्रिक पूरी की।
सिडनी थंडर्स के खिलाफ हैरिस राउफ ने 4 ओवर गेंदबाजी कर 23 देकर 3 विकेट हासिल किये। बीबीएल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से राउफ की हैट्रिक का वीडियो शेयर किया है। हैरिस राउफ ने फर्ग्यूसन (35), गिल्स (41) और कैलम सैम्स (0) को पवेलियन भेजा।

हैरिस राउफ 4 मैच में ले चुके हैं 13 विकेट
हैरिस राउफ की शानदार गेंदबाजी की बदौलत सिडनी थंडर्स की टीम 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाये। इसका पीछा करने उतरी मेलबर्न स्टार्स ने इस लक्ष्य को 4 विकेट खोकर महज 17.5 ओवर में हासिल कर लिया।
बीबीएल के इस सीजन में हैरिस राउफ अपनी गेंदबाजी के अलावा भी 2 बातों के लिए काफी चर्चा में रहे हैं। हैरिस राउफ ने इससे पहले एक मैच में 5 विकेट लेने का भी कारनामा किया था। राउफ ने जिस मैच में 5 विकेट लिये थे, उस मैच में उनका सेलिब्रेशन काफी चर्चा का विषय बना रहा।

अपने गला काट सेलिब्रेशन के लिये हुए थे ट्रोल
हैरिस राउफ ने विकेट लेने के बाद गला काट सेलिब्रेसन किया था जिसके बाद सोशल मीडिया पर पूर्व खिलाड़ियों से लेकर फैन्स तक ने उनकी क्लास लगा दी, हालांकि उन्होंने इस सेलिब्रेशन को दोबारा नहीं दोहराया। अब मैच के बाद हैरिस राउफ आदाब के अंदाज में सेलिब्रेट करते हैं, जो कि अक्सर किसी के आने और जाने पर किया जाता है।
वहीं मैच के बाद राउफ को याद के तौर पर बॉल दी गई थी जिसे उन्होंने स्टेडियम के एक हिन्दुस्तानी सिक्योरिटी गार्ड को दे दिया था, जिसको लेकर उनकी काफी प्रशंसा भी हुई और वह एक बार फिर चर्चा का विषय बने रहे।
|
राशिद खान ने भी ली थी हैट्रिक
इससे पहले आज ही के दिन राशिद खान ने एडिलेड स्टाइकर्स की ओर से खेलते हुए हैट्रिक ली थी। हालांकि राशिद खान की हैट्रिक उसकी टीम को हार से नहीं बचा पाई। राशिद खान ने सिडनी सिक्सर्स के कप्तान डेनियल ह्यूज, जेम्स विंस और जैक एडवर्ड्स को तीन गेंद में आउट कर हैट्रिक पूरी की।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
