For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बिग बैश लीग : 1 गेंद में इस गेंदबाज ने लुटाए 17 रन, VIDEO हुआ वायरल

नई दिल्ली। क्रिकेट अंतहीन संभावनाओं का खेल है। पिछले एक साल से क्रिकेट में ऐसे-ऐसे नजारें देखने को मिले हैं जिन्होंन यह साबित किया है कि खेल के मैदान पर कुछ भी असंभव नहीं है। भला ऐसा कौन सोच सकता है कि कोई गेंदबाज एक वैध गेंद पर 17 रन भी पिटवा सकता है? लेकिन ऐसा हो चुका है और ये कारनामा हुआ है ऑस्ट्रेलिया में चल रही बिग बैश लीग में।

पहले ही ओवर में हो गया 'कारनामा'-

पहले ही ओवर में हो गया 'कारनामा'-

जी हां, बिग बैश लीग में हाबॉर्ट हरिकेन्स और मेलबर्न रेनगेड्स के बीच हुए मैच में ऐसा ही नजारा देखने को मिला। मैच में कंगारू गेंदबाज रिले मेरेडिथ ने रेनेगेड्स की पारी के दौरान एक ही गेंद पर 17 रन दिए। इस मैच में हरिकेन्स ने बल्लेबाजी करते हुए 184 रनों का लक्ष्य दिया था। पहला ओवर करते हुए रिले मेरेडिथ ने लगातार दो गेंदे डॉट फेंकी और उसके बाद तीसरी गेंद पर एक रन मिला। हालांकि उसके बाद जो कुछ हुआ वह इस गेंदबाज के लिए बुरे सपने से कम नहीं था।

शुभमन गिल और पृथ्वी शॉ को बेहद प्रतिभाशाली बताते हुए सचिन ने दी ये खास सलाह

इस तरह मिले 17 रन-

इस तरह मिले 17 रन-

गेंदबाज ने उससे अगली गेंद एक छोटे से अंतर के साथ नो बॉल फेंकी जबकि उससे अगली गेंद वाइड थी जो विकेटकीपर की लेग साइड से दूर जाकर पीछे चार रन के लिए चली गई। इस गेंद ने विपक्षी टीम को पांच रन मुफ्त के दिए। यही नहीं उसके बाद गेंदबाज ने अगली दो गेंद भी एरोन फिंच को नो बॉल फेंकी। इन दोनों ही नो बॉल पर फिंच ने चौका मारा। आखिरकार रिले मेरेडिथ ने अगली गेंद वैध फेंकी और फिंच ने उस पर सिंगल ले लिया। इस तरह केवल एक वैध गेंद पर 17 रन बन गए जो इस प्रकार रहे- नो बॉल +5 रन वाइड के+ 4 रन नो बॉल+ 4 रन नो बॉल +1 रन= 17 रन, एक गेंद पर।

इसके बावजूद भी जीत गई टीम-

इसके बावजूद भी जीत गई टीम-

यह ओवर इतना बुरा रहा कि इसमे कुल 23 रन बने। हालांकि मेरेडिथ ने इसके बाद अपने बाद के ओवर में कुछ भरपाई करते हुए कसी हुई गेंदबाजी करने की भरसक कोशिश की। इसके बावजूद उन्होंने जब मैच फिनिश किया तो उनके गेंदबाजी आंकड़ें थे- तीन ओवर में 1 विकेट खोकर 43 रन। वहीं, रेनेगेड्स की टीम इस बेहतरीन शुरुआत का अच्छा फायदा नहीं उठा सकी और फिंच (35) व टॉम कूपर (44) की पारियों के बावजूद 167 रनों पर आउट हो गई। इस प्रकार वे इस मुकाबले को 16 रनों से हार गए।

Story first published: Friday, February 8, 2019, 11:15 [IST]
Other articles published on Feb 8, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+