oi-Ankur Sharma
चंडीगढ़। देश की होनहार बेटिंया हर क्षेत्र में भारत का सीना अपने कामों से चौड़ा कर रही हैं, इसी लिस्ट में अब नाम जुड़ा है 27 साल की भारतीय क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर का, जो ऑस्ट्रेलिया में वुमन बिग बैश लीग खेल रही हैं।
अपने शानदार खेल से देश का नाम रौशन करने वाली हरमनप्रीत कौर बिग बैश लीग में खेलने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर हैं। अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने पिता हरमंदर सिंह को देने वाली हरमनप्रीत इंडियन महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन भी रह चुकी हैं।
आइए जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें
- हरमनप्रीत कौर 8 मार्च 1989 में पंजाब के मोगा में हुआ था।
- हरमनप्रीत कौर भारत की ओर से दो टेस्ट मैच, 49 वनडे इंटरनेशनल और 53 टी-20 मैच खेल चुकी हैं।
- हरमनप्रीत एक ऑल-राउंडर खिलाड़ी हैं।
- हरमन ने अपना पहला टेस्ट मैच अगस्त 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था।
- हरमन ने साल 2014 में अपना पहला वनडे पाकिस्तान के खिलाफ खेला था।
- हरमनप्रीत ने इसी साल की शुरुआत में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 31 गेंदों में 46 रनों की पारी खेलकर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा था।
- उन्होंने भारत में खेले गए महिला टी-20 विश्व कप के चार मैचों में कुल 89 रन बनाए थे और सात विकेट अपने नाम किए थे।
- हरमनप्रीत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
- आप उनके फेसबुक और ट्विटर अकाउंट की तस्वीरों से अंदाजा लगा सकते हैं कि वो फूल ऑफ फन लाइफ जीती हैं।
- उनके पिता हरमंदर सिंह कहते हैं कि तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी हरमनप्रीत ने लड़कों के साथ गली में क्रिकेट खेलनी शुरू की थी।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Sunday, January 8, 2017, 9:05 [IST]
Other articles published on
Jan 8, 2017