oi-Ankur Sharma
नई दिल्ली। आज भारत के महान कप्तान और बेहतरीन क्रिकेटर कपिल देव का जन्मदिन है। भारत को पहली बार विश्वविजेता बनाने वाले इस महान ऑलराउंडर के आगे केवल भारत के ही लोग नहीं बल्कि दुनिया के लोग सिर झुकाते हैं। 'सोनम गुप्ता' कभी 'बेवफा' नहीं हो सकती-कपिल ने क्यों कहा ऐसा?
आइए जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें...
- कपिल देव का पूरा नाम कपिल देव रामलाल निखंज है।
- उनका जन्म 6 जन्वरी 1959 को चंडीगढ़ में हुआ था।
- उनकी पत्नी का नाम रोमी भाटिया और बेटी का नाम अमिया देव है।
- उनकी कप्तानी में भारत ने 1983 में विश्वविजेता बना था।
- उन्हें विजडन ने 2002 में सदी का भारतीय क्रिकेटर चुना था।
- कपिल देव ने एक दिवसीय और टेस्ट क्रिकेट मे 253 और 434 विकेट लिये हैं।
- कपिल देव ने अपने करियर में 5248 रन बनाने के साथ 434 विकेट लिए हैं जो आज भी रिकॉर्ड है।
- वह अकेले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने 5000 रन और 400 विकेट के आंकड़े को पार किया है।
- वह अपने टेस्ट करियर की 184 पारियों में कभी रन ऑउट नहीं हुए।
राज की बात
आज हम आपको एक राज की बात बताते हैं कि हिंदुस्तान के ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के गेंदबाजों में अपना एक खास मुकाम रखने वाले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव ने अपने पूरे करियर में एक भी 'नो बॉल' नहीं डाली यहां तक कि प्रैक्टिस सेशन के दौरान भी कपिल देव ने कभी भी 'नो बॉल' की गलती नहीं की।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Friday, January 6, 2017, 16:17 [IST]
Other articles published on
Jan 6, 2017