For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विश्व कप से बाहर हुए विजय शंकर, अब इस खिलाड़ी को मिली जगह

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड एंड वेल्स में जारी आईसीसी विश्व कप में एक बड़ा झटका लगा है। आलराउंडर विजय शंकर चोटिल होने के कारण विश्व कप टूर्नामेंट से बाहर हो गए है। उनकी जगह मयंक अग्रवाल को टीम में शामिल किया जाएगा। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने पीटीआई के हवाले से कहा, ''विजय जसप्रीत बुमराह की गेंद पर चोटिल हुए थे। उसकी स्थिति बहुत अच्छी नहीं है और वह टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। वह घर वापस जा रहे हैं।''

अग्रवाल की खुली किस्मत

अग्रवाल की खुली किस्मत

भारत को यह दूसरा झटका लगा है। इससे पहले शिखर धवन भी अंगूठे की चोट के कारण बाहर हो गए थे। उन्हें आस्ट्रेलिया के खिलाफ चोट आई थी। धवन की जगह ऋषभ पंत को टीम में शामिल किया गया था। अब विजय के बाहर होने पर मयंक की किस्मत खुली है। हैरानी भरी बात यह है कि मयंक ने अभी तक एक भी वनडे मैच नहीं खेला है, लेकिन बावजूद उन्हें विश्व कप टीम में शामिल होने का माैका मिल गया है।

करवाई जा सकती है ओपनिंग

करवाई जा सकती है ओपनिंग

विजय इंग्लैंड के खिलाफ भी नहीं खेल सके थे। उनकी जगह पंत को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था। अगर अगले दो मैचों में ऋषभ पंत विफल रहे तो केएल राहुल को नंबर-4 पर उतारा जाएगा और अग्रवाल से ओपनिंग करवाई जा सकती है।

भारत के हारने पर फंसा पाकिस्तान, वकार युनिस ने यह कहकर निकाली भड़ास

अब बांग्लादेश से है मुकाबला

अब बांग्लादेश से है मुकाबला

बता दें कि रविवार को विजय शंकर की गैरमौजूदगी में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भारत 31 रन से हार गया था। अब फिर मंगलवार को टीम इंडिया उसी मैदान पर बांग्लादेश से भिड़ेगी। भारत 7 मैचों में 11 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है।

Story first published: Monday, July 1, 2019, 14:54 [IST]
Other articles published on Jul 1, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+