
युनिस ने निकाली भड़ास
पाकिस्तान को उम्मीद थी कि इंग्लैंड हारेगा और भारत की सेमीफाइनल में जाने की राह आसान हो जाएगी, लेकिन इंग्लैंड बाजी मार गया। भारत की हार पर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर वकार यूनिस भड़ास निकालते नजर आए। उन्होंने ट्वीट करते हुए यह कहने का प्रयास किया भारतीय टीम मैच जीत नहीं सकी जो जीतना बनता था। वकार ने लिखा, 'ये मायने नहीं रखता कि तुम कौन हो.. आप जीवन में क्या करते हो इससे पता चलता है कि तुम कौन हो.. मुझे इसकी चिंता नहीं है कि पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचता है या नहीं लेकिन एक बात पक्की है... कुछ चैंपियन्स की खेल भावना की परीक्षा ली गई और वे उसमें बुरी तरह असफल रहे।'
|
फैंस बोले फिक्स है मैच
वकार के ट्वीट पर फैंस ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत जानबूझकर पाकिस्तान की संभावनाओं में बाधा डालने के लिए मैच हार गया। एक यूजर ने ट्वीट करते कहा, "यह एक निश्चित मैच लगता है जो इस विश्व कप पर एक बड़ा सवालिया निशान लगाता है। यदि भविष्य में इस अभ्यास की अनुमति दी जाती है, तो शीर्ष चार टीमें पूरे टूर्नामेंट में हेरफेर कर सकती हैं और यह तय कर सकती हैं कि कौन सेमीफाइनल या फाइनल खेलेगा। वास्तव में यह देखकर बहुत घृणा हुई।"
विश्व कप से बाहर हुए विजय शंकर, अब इस खिलाड़ी को मिली जगह
|
पाकिस्तान की राह ऐसे हुई मुश्किल
बता दें कि इंग्लैंड के जीतने पर पाकिस्तान की सेमीफाइनल में पहुंचने की राह मुश्किल हो गई है। इंग्लैंड 8 मैचों में 10 अंकों के साथ चाैथे स्थान पर काबिज है। वहीं पाकिस्तान के 9 अंक हैं। अगर इंग्लैंड अपने आखिरी मैच में न्यूजीलैंड को हरा देता है तो पाकिस्तान सेमीफाइनल से बाहर हो जाएगा। अगर इंग्लैंड हारता है तो फिर पाकिस्तान के पास अपने आखिरी मैच में बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल तक पहुंचने का माैका होगा।


Click it and Unblock the Notifications
