For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इंग्लैंड को तगड़ा झटका, मोइन अली ने करियर को लेकर लिया बड़ा फैसला

लंदन : इंग्लैंड के हरफनमाैला क्रिकेटर मोइन अली ने अपने क्रिकेट करियर को लेकर अब बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने फैसला लिया है कि वह अब टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलेंगे। यह खबर इंग्लैंड टीम के लिए एक तगड़ा झटका है। ईएसपीएन क्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इंग्लैंड के क्रिकेटर ने यह फैसला मुख्य रूप से टी 20 विश्व कप के साथ-साथ द एशेज के साथ घर से दूर रहने के कारण लिया है।

अली ने इंग्लैंड के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड के साथ-साथ टेस्ट कप्तान जो रूट को भी खेल के सबसे लंबे प्रारूप से दूर जाने के अपने फैसले के बारे में सूचित किया है। 34 वर्षीय अली ने यह फैसला इसलिए लिया ताकि वह अपने सीमित ओवरों के करियर को लंबा खींच सकें। मोईन अली इस समय संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में हैं, जो आईपीएल के 14वें संस्करण में खेल रहे हैं। उन्होंने आईपीएल 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की ओर से 9 मैच खेले हैं और 30 के औसत से 261 रन बनाए हैं। उन्होंने गेंद के साथ-साथ 5 विकेट भी लिए हैं।

यह भी पढ़ें- Points Table : मुंबई इंडियंस पहुंचा 7वें स्थान पर, दो टीमों ने मारी प्लेऑफ में एंट्री

मोईन अली ने इंग्लैंड के लिए 64 टेस्ट मैच खेले हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने टेस्ट क्रिकेट में 28.29 के औसत से 2914) रन बनाए हैं। उन्होंने 5 शतक और 14 अर्द्धशतक भी बनाए हैं। अली ने 36.66 की औसत से 195 विकेट लिए हैं, जिसमें 5 बार फाइव विकेट हाल है, जबकि किसी एक मैच में 10 विकेट भी शामिल हैं। इसके अलावा अली ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए 112 वनडे और 38 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले हैं।

जहां उन्होंने वनडे मैचों में 1877 रन बनाए हैं, वहीं उन्होंने टी20 क्रिकेट में 437 रन बनाए हैं। गेंद के साथ, दाहिने हाथ के स्पिनर ने खेल के वनडे प्रारूप में 87 विकेट लिए हैं, जबकि उन्होंने टी20 क्रिकेट में 21 विकेट लिए हैं।

Story first published: Monday, September 27, 2021, 9:32 [IST]
Other articles published on Sep 27, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+