For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019 : केन विलियमसन की वो बड़ी गलती जिसकी वजह से जीता हुआ मैच हारा सनराइजर्स हैदराबाद

नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद(Sunrisers Hyderabad) को आईपीएल(IPL) सीजन-12 के एलिमिनेटर मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स(Delhi Capitals) के हाथों करीबी मैच में हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ 2016 की चैंपियन हैदराबाद को इस टूर्नामेंट में फाइनल की दाैड़ से बाहर होना पड़ा। दर्शकों ने इस मैच को देखने का पूरा लुफ्त उठाया। कभी हैदराबाद का पलड़ा भारी दिखा तो कभी दिल्ली का। लेकिन एक समय ऐसा मोड़ भी आया जब हैदराबाद की जीत पक्की थी। पर कप्तान केन विलियमसन(Kane Williamson) इस मोड़ पर खरे नहीं उतरे और एक बड़ी गलती कर बैठे जिसकी वजह से हैदराबाद को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।

क्या रही विलियमसन की गलती

क्या रही विलियमसन की गलती

हैदराबाद से मिले 163 रनों का लक्ष्य दिल्ली आसानी से हासिल करने जा रही थी, लेकिन बीच में हैदराबाद के गेंदबाजों ने अच्छा कमबैक करते हुए मैच अपनी ओर मोड़ लिया। दिल्ली को आखिरी 3 ओवर में 34 रन चाहिए थे औरआधी टीम पवेलियन लाैट चुकी थी। मैच का 18वां ओवर विलियमसन ने बसिल थंपी से करवाया जो पूरी तरह से गलत साबित हुआ। थंपी ने इस ओवर में 22 रन खर्च कर डाले और मैच दिल्ली की ओर मोड़ दिया। विलियमसन की यह गलती रही कि उन्होंने थंपी को ओवर दिया जोकि आइपीएल के इतिहास में सबसे महंगा स्पेल फंकने वाले गेंदबाज हैं। वह इस सीजन में आउट ऑफ फॉर्म भी चल रहे हैं।

खलील को दे सकते थे ओवर

खलील को दे सकते थे ओवर

विलियमसन चाहते तो खलील अहमद को ओवर दे सकते थे जिनके तभी 2 ओवर बाकी बचे हुए थे, लेकिन कप्तान ने थंपी का कोटा पूरा करवाने के चक्कर में यह बड़ा दांव खेल दिया जो हैदराबाद को ले डूबा। हालांकि, इससे पहले थंपी ने 3 ओवर में 19 रन दिए थे। शायद इस वजह से विलियमसन ने 18वां ओवर दिया। इतना ही नहीं, बसिल थंपी ने पचासा जड़ने वाले पृथ्वी शॉ का एक आसान से कैच भी छोड़ा, जिसने मैच का नतीजा बदल दिया।

IPL 2019 : धोनी को मिली बेटी जीवा को किडनैप करने की धमकी, जानिए किसने की इतनी हिमाकत

पंत ने उड़ाई थंपी की धज्जियां

पंत ने उड़ाई थंपी की धज्जियां

थंपी को जो मार पड़ी वो युवा विकेटकीपर रिषभ पंत के हाथों पड़ी। पंत ने उनके ओवर में 21 रन बटोरकर मैच दिल्ली की झोली में डाल दिया। उन्होंने पहली गेंद पर चाैका जड़ा। इसके बाद दसूरी गेंद पर छक्का, तीसरी गेंद पर चाैका आैर चाैथी गेंद पर फिर जोरदार छक्का जड़ डाला। पंत ने पांचवी गेंद पर सिंगल लिया जबकि रदरफोर्ड ने 1 रन लिया। इस तरह दिल्ली के लिए यह मैच जीत का कारण बन गया।

अब दिल्ली का चेन्नई से होगा सामना

अब दिल्ली का चेन्नई से होगा सामना

हैदराबाद ने वाइजैग में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली के सामने 8 विकेट खोकर 162 रनों का लक्ष्य रखा। हैदराबाद के लिए मार्टिन गुप्टटिल(36), मनीष पांडे(30) बड़ी पारियां खेल सके। जवाब में दिल्ली को ओपनिंग जोड़ी शिखर धवन व पृथ्वी शाॅ की उम्दा बल्लेबाजी से अच्छी शुरूआत मिली। दोनों ने पहले विकेट के लिए 66 रन जोड़कर जीत का राह खोल दिया। बचा काम पंत ने 21 गेंदों में 49 रन बनाकर पूरा किया, जिसमें 2 चाैके व 5 छक्के रहे। दिल्ली ने 2 विकेट रहते मैच अपने नाम कर लिया। अब उसका सामना क्वालिफायर-2 में तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स से होना है। जो टीम जीतेगी उसका मुंबई के साथ खिताबी मुकाबला होगा।

IPL 2019 : कैसे हराया मुंबई ने 'थाला' की चेन्नई को, रोहित शर्मा ने किया खुलासा

Story first published: Thursday, May 9, 2019, 12:26 [IST]
Other articles published on May 9, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+