For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इस वेस्टइंडीज खिलाड़ी को ICC ने दी बड़ी राहत, फिर कर सकेंगे गेंदबाजी

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी क्रेग ब्रेथवेट को आईसीसी की ओर से बड़ी राहत मिली है। वेस्टइंडीज दौरे पर भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दौरान गेंदबाजी करते हुए उनके एक्शन पर कुछ सवालिया निशान उठे थे, जिसके बाद उन्हें संदिग्ध एक्शन के चलते कुछ दिनों तक गेंदबाजी से दूर कर दिया गया था। आईसीसी ने क्रेग ब्रैथवेट के एक्शन की जांच के बाद उनके एक्शन को सही ठहराते हुए गेंदबाजी करने की इजाजत दे दी है। आईसीसी के अनुसार वेस्टइंडीज के पार्ट-टाइम ऑफ स्पिनर क्रेग ब्रेथवेट के गेंदबाजी के दौरान उनकी कोहनी नियमों के अंतर्गत ही खुल रही है।

आईसीसी ने कहा, 'ब्रेथवेट के गेंदबाजी एक्शन का 14 सितंबर को लोगबोरोग में टेस्ट हुआ जहां यह पता चला कि उनके गेंदबाजी के दौरान उनकी कोहनी विस्तार 15-डिग्री से ज्यादा नहीं हो रहा जोकि गेंदबाजी नियम के अंतर्गत जायज है।'

और पढ़ें: Vijay Hazare Trophy, Round 6: शतक से चूके दिनेश कार्तिक, रायडु ने ठोके 87 रन, देखें रिजल्ट

आईसीसी (ICC) ने समीक्षा किए जाने तक उनकी गेंदबाजी पर रोक लगाने का फैसला लिया था। इस मैच में ब्रेथवेट ने पहली पारी में भारतीय टीम के खिलाफ महज 2 ओवर की गेंदबाजी की थी। इन दो ओवर में उन्होंने 8 रन दिए थे जबकि दूसरी पारी में उनको गेंदबाजी का मौका नहीं दिया गया था।

ब्रेथवेट की गेंदबाजी एक्शन का टेस्ट ब्रिटेन में 14 सितंबर को हुआ। यह दूसरी बार था जब ब्रेथवेट के गेंदबाजी एक्शन के खिलाफ रिपोर्ट किया गया हो। इससे पहले, 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ हुए पहले मैच के दौरान उनके गेंदबाजी एक्शन पर सवाल खड़े हुए थे।

और पढ़ें: AUS vs SL: श्रीलंका के खिलाफ एलिसा हिली ने कर दी चौके-छक्कों की बरसात, बनाया यह खास रिकॉर्ड

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी। इस सीरीज में भारत ने दोनों मुकाबलों में जीत हासिल कर सीरीज अपने नाम की थी।

Story first published: Wednesday, October 2, 2019, 17:33 [IST]
Other articles published on Oct 2, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+