नई दिल्ली। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) के अध्यक्ष रजत शर्मा की मुश्किलें बढॉ गई हैं, वह प्रशासकों की समिति (सीओए) की ओर से शिकायतों के घरे में हैं। सीओए ने डीडीसीए के अध्यक्ष रजत शर्मा से निदेशकों की ओर से दायर की गई शिकायतों का जवाब मांगा है। गौरतलब है कि इससे पहले डीडीसीए के निदेशकों ने समिति से संघ के कामकाज को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। न्यूज एजेंसी आईएनएस के अनुसार बोर्ड के अधिकारी ने बताया कि सीओए ने डीडीसीए के निदेशकों और सदस्यों से मिली शिकायतों के बाद रजत शर्मा को पत्र लिखा था लेकिन उसका जवाब अभी तक नहीं आया है।
अधिकारी ने कहा, 'सीओए ने शर्मा को एक पत्र लिखा है जिसमें डीडीसीए के निदेशकों और सदस्यों द्वारा दाखिल की गई शिकायतों को लेकर पूछा गया है। उनसे कामकाज को लेकर चल रही स्थिति के बारे में पूछा गया है। किसी भी राज्य संघ में अगर कोई समस्या होती है तो सीओए उस संबंध में पत्र लिखती है तो संघ उसका जवाब देती है, लेकिन डीडीसीए ने इसका जवाब नहीं दिया है जबकि उनको मेल 20 सिंतबर को भेजा गया था।'
और पढ़ें: Vijay Hazare Trophy: चौथे दिन जमकर बोला खिलाड़ियों का बल्ला, जानें किसे मिली जीत
डीडीसीए के निदेशक संजय भारद्वाज ने सीओए को नौ सिंतबर को पत्र लिखा था और कहा था कि समिति डीडीसीए को सुप्रीम कोर्ट के आदेश को नजरअंदाज कर सविंधान बनाने देने की इजाजत दे आदेश का कोर्ट के आदेश का उल्लंघन कर रही है।
उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी खामी बीसीसीआई में डीडीसीए का प्रतिनिधि नियुक्त करने को लेकर है।
उन्होंने लिखा, 'बीसीसीआई में डीडीसीए के प्रतिनिधि का नाम संघ की आम बैठक में पारित होता है, लेकिन इसे शीर्ष परिषद ने मंजूरी दी जिसके पास इसके अधिकार नहीं हैं।'
और पढ़ें: पाकिस्तान में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट लौटने की उम्मीदों पर फिरा पानी, अभी और करना पड़ेगा इंतजार
उन्होंने टॉप पैनल में किसी भी पूर्व खिलाड़ी की गैर मौजूदगी पर सवाल भी उठाए थे।