बायोबबल तोड़ने वाले श्रीलंकाई खिलाड़ियों पर गिरी गाज, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने बनाई 5 सदस्यीय समिति की जांच

नई दिल्ली। इंग्लैंड दौरे पर 3 मैचों की वनडे और 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलने पहुंचे श्रीलंका के तीन खिलाड़ी कुशल मेंडिस, निरोशन डिकवेला और दनुष्का गुणथालिका पर उस वक्त गाज गिरी जब टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप होने के बाद इन खिलाड़ियों को बायोबबल तोड़कर इंग्लैंड की सड़कों पर मस्ती करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने इन खिलाड़ियों को तुरंत ही अपने देश वापस बुला लिया और साथ ही भारत के खिलाफ होने वाली सीमित ओवर्स प्रारूप की सीरीज से भी बाहर कर दिया। हालांकि एसएलसी इस मामले में चुप बैठती नजर नहीं आ रही है और अब उसने जांच को लेकर एक और कदम बढ़ाया है।

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने इंग्लैंड दौरे पर बायोबबल के उल्लंघन की जांच करने के लिये 5 सदस्यीय समिति का गठन किया जो कि इस पूरे मामले की जांच करेंगे। ऐसे में अगर खिलाड़ी बायोबबल जांच के दोषी पाये जाते हैं तो इन खिलाड़ियों पर 1 से लेकर 3 साल तक बैन लगाया जा सकता है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड और खिलाड़ियों के बीच लगातार जारी संघर्ष के बीच यह विवाद बढ़ता जा रहा है।

और पढ़ें: सुनील गावस्कर ने किया बड़ा खुलासा, बताया- क्यों नहीं बने कभी किसी टीम के कोच

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपनी जांच समिति में न्यायमूर्ति निमल दसानायक (श्रीलंका की सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज), पंदुका कीर्तिनंदा (वकील), असेला रेकावा (वकील), उचिता विक्रमसिंघे (वकील) और मेजर जनरल (रिटायर्ड) एमआरवी डि जोयसा को शामिल किया है। पिछले कुछ समय में श्रीलंका क्रिकेट काफी खराब दौर से गुजर रहा है जिसमें टीम का खराब प्रदर्शन तो शामिल है ही वहीं पर खिलाड़ियों और बोर्ड के बीच जारी नेशनल कॉन्ट्रैक्ट को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद पर कोई फैसला नहीं हो पा रहा है। बोर्ड ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि इस समय इसकी जरूरत नहीं थी।

गौरतलब है कि भारत के खिलाफ श्रीलंका की टीम को 13 जुलाई से 3 मैचों की वनडे और 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है, जिसको लेकर खिलाड़ियों को टूर कॉन्ट्रैक्ट करना जरूरी है, खासतौर से तब तक जब कि सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट विवाद का कोई हल नहीं निकल जाता है। इसको लेकर 5 खिलाड़ियों की ओर से इंकार किये जाने के बाद एसएलसी ने साफ किया था कि जो खिलाड़ी करार पर हस्ताक्षर नहीं करेगा उसे भारत के खिलाफ सीरीज में मौका नहीं मिलेगा।

और पढ़ें: क्या कोरोना के चलते फिर से कैंसिल होगा टी20 विश्वकप, जानें क्या बोले सौरव गांगुली

आपको बता दें कि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों को हस्ताक्षर करने के लिये 8 जुलाई तक का आखिरी समय दिया था, जिसके बाद बुधवार तक श्रीलंका के 30 में से 29 खिलाड़ियों ने श्रीलंका के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज में शामिल होने के लिये हस्ताक्षर कर दिये हैं। इस बीच खबरें आई हैं कि श्रीलंका के सीनियर खिलाड़ी एंजेला मैथ्यूज ने करार से इंकार कर दिया है और संन्यास लेने पर विचार कर रहे हैं। इंग्लैंड दौरे पर श्रीलंका की टीम एक भी मैच में जीत हासिल नहीं कर सकी थी।

Story first published: Thursday, July 8, 2021, 21:09 [IST]
Other articles published on Jul 8, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+