For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

B'day Special : मैदान में DON की तरह रहे ब्रैडमैन, 3 ओवर में यूं जड़ा था शतक

नई दिल्ली। आज भी ब्रैडमैन का जिक्र करने से क्रिकेट प्रेमी नहीं चूकते हैं। वो भले ही आज हमारे बीच ना हों, लेकिन उनके द्वारा स्थापित किए ऐसे रिकाॅर्ड हैं जो उनकी याद दिलाते रहते हैं। वो ना सिर्फ आस्ट्रेलिया के बल्कि पूरी दुनिया के लिए बैट्समैन थे जिनके बल्ले से हर कोई रन निकलते देखना चहता था। ब्रैडमैन ने आज ही की तारीख यानी कि 27 अगस्त को जन्म लिया था, फिर साल 1908 में जन्में ब्रैडमैन ने 25 फरवरी 2001 में अंतिम सांस ली थी। ब्रैडमैन मैदान में किसी डाॅन से कम नहीं थे। उनके नाम कई ऐसे रिकाॅर्ड हैं जिनका टूटना मुश्किल है। उनमें से एक है तेजी से शतक पूरा करने का जो महज 3 ओवरों में ही पूरा कर लिया था। क्रिकेट प्रशंसक आज भी उनके उस खेल को याद करते हैं। कब-कैसे लगा था ये शतक आइए जानें-

यह भी पढ़ें- IPL 2021 : इन तीन भारतीयों ने खूब नाम कमाया, लेकिन कभी शतक नहीं लगा सके

ऐसे बनाया शतक

ऐसे बनाया शतक

किसी बल्लेबाज को अपना शतक पूरा करने के लिए क्रीज पर जमना पड़ता है। वह पिच को पढ़ता है फिर धीरे-धीरे शतक की ओर बढ़ता है, लेकिन जब ब्रैडमैन खेला करते थे तो उनके खेलने का तरीका बिल्कुल अलग था। वो ना गेंदबाज की चाल को देखते थे, ना पिच को पढ़ने में समय गंवाते थे। बस आते ही चारों ओर बढ़े शाॅट खेलकर रन बटोरने में लग जाते थे। इसी का नतीजा था कि साल 1931 में उन्होंने ब्लैकहीथ इलेवन की तरफ से खेलते हुए लिथगो इलेवन के खिलाफ महज 3 ओवर में ही अपना शतक पूरा कर सबको हैरान कर दिया था। हालांकि इसमें एक रोचक बात भी है जो जानना बहुत अहम है। वो यह है कि उस समय एक ओवर में 8 गेंदे फेंकी जाती थीं। ऐसे में तब ब्रैडमैन ने 22 गेंदों में ही शतक पूरा कर लिया था। इससे भी खास बात यह रही कि उनका यह शतक दोहरे शतक में बदला था। उन्होंने इस मैच में 256 रनों की पारी खेली, जिसमें 14 छक्के और 29 चौके दर्ज थे।

इस तरह बनाया 3 ओवर में शतक

ब्रैडमैन ने पहले ओवर में ही 33 रन जड़ दिए थे। फिर दूसरे ओवर में 40 तो तीसरे ओवर में 27 रन बटोरे थे। पहले ओवर में ब्रैडमैन ने तीन छक्के व इतने ही चाैके लगाए। दूसरे ओवर में उन्होंने चार छक्के और इतने ही चाैके जड़े जबकि तीसरे ओवर में तीन छक्के व 2 चाैके लगाए।

पहला ओवर- 6,6,4,2,4,4,6,1 = 33

दूसरा ओवर- 6,4,4,6,6,4,6,4 = 40

तीसरा ओवर- 1,6,6,1,1,4,4,6 = 29

टेस्ट क्रिकेट में मचाया धमाल

टेस्ट क्रिकेट में मचाया धमाल

ब्रैडमैन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टेस्ट क्रिकेट में धमाल मचाया। आस्ट्रेलिया खुश था कि उन्हें ऐसा बल्लेबाज बना जो क्रिकेट को चर्चा में लाने के लिए अकेले ताबड़तोड़ रन बटोर रहा है। ब्रैडमैन ने पहला टेस्ट 30 नवंबर 1928 को इंग्लैंड के खिलाफ खेला था, जबकि आखिरी टेस्ट 14 अगस्त 1948 को इंग्लैंड के ही खेला। लेकिन इन सालों के बीच ब्रैडमैन ने जो खेल दिखाया वो काबिले तारीफ है। टेस्ट में उनके नाम ऐसे रिकाॅर्ड दर्ज हैं जिनका टूटना बेहद मुश्किल है। उन्होंने 52 मैच खेले थे जिसमें 80 पारियों में उन्होंने कुल 6996 रन बनाए थे। खास बात यह है कि उन्होंने यह रन 99.94 की औसत से बनाए। ब्रैडमैन इतनी ज्यादा औसत से रन बनाने वाले दुनिया के इकलाैते बल्लेबाज हैं। उनकी औसत 100 की होती अगर वो आखिरी टेस्ट में 2 गेंदों में 0 रन बनाकर आउट ना होते। फिर भी उनका यह रिकाॅर्ड टूटना मुश्किल ही नहीं, बल्कि नाममुंकिन है। इसके अलावा उनके नाम 29 शतक और 13 अर्धशतक दर्ज हैं। दो बार टेस्ट में तीहरा शतक बनाने का रिकॉर्ड सबसे पहले ब्रैडमैन ने ही बनाया था। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी ब्रैडमैन के नाम है। ब्रैडमैन ने 12 दोहरे टेस्ट शतक जमाए हैं जबकि 11 दोहरे शतक के साथ दूसरे नंबर पर श्रीलंका के कुमार संगाकारा हैं। ब्रैडमन का यह रिकाॅर्ड टूटना भी मुश्किल दिख रहा है।

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में लगाए 117 शतक

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में लगाए 117 शतक

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में भी ब्रैडमैन का दबदबा वैसा ही रहा जैसा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर था। उन्होंने खेले 234 मैचों में की 338 पारियों में 95.14 की औसत से 28,067 रन बनाए, जिसमें नाबाद 452 रनों की पारी भी दर्ज है। उन्होंने 69 अर्धशतक लगाए। साथ ही 117 शतक भी जमाए। वह कभी-कभी गेंदबादी में भी हाथ आजमा लेते थे, उनके नाम 36 विकेट भी दर्ज हैं, जबकि अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैचों में 2 विकेट नाम हैं। नोट करने वाली बात है कि ब्रैडमैन का यहां भी औसत 95.14 का रहा। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में भी कोई भी बल्लेबाज इतनी ज्यादा औसत के साथ रन नहीं बना सका है।

Story first published: Friday, August 27, 2021, 11:12 [IST]
Other articles published on Aug 27, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+