For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

B'day Special : भारत के पहले टेस्ट सेंचुरियन, जिन्होंने ब्रैडमैन को भी किया हिट-विकेट

नई दिल्ली: लाला अमरनाथ एक ऐसे क्रिकेटर हैं जिनका एकमात्र टेस्ट शतक भारतीय क्रिकेट में हमेशा के लिए यादगार बन गया। उन्होंने केवल एक ही अंतरराष्ट्रीय शतक लगाया, लेकिन यह किसी भी भारतीय क्रिकेटर की ओर से बनाया गया सबसे पहला टेस्ट शतक था। इससे पहले भारतीय बल्लेबाजों ने 6 टेस्ट शतक लगा रखे थे लेकिन वे सभी इंग्लैंड की ओर से खेलते हुए बनाए गए थे। 11 सितंबर 1911 को कपूरथला में जन्मे लाला अमरनाथ का जन्मदिन क्रिकेट जगत में आज मनाया जा रहा है।

पाक के खिलाफ जीतने वाले पहले कप्तान-

पाक के खिलाफ जीतने वाले पहले कप्तान-

लाला अमरनाथ का पूरा नाम नानिक अमरनाथ भारद्वाज था। आज (11 सिंतबर) लाला की 109वीं जयंती है। अमरनाथ परिवार का भारतीय क्रिकेट में अतुलनीय योगदान है। बाद में उनके बेटे सुरिंदर और मोहिंदर अमरनाथ ने भारतीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व किया। मोहिंदर अमरनाथ तो पहली बार 1983 में विश्व कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य भी रह चुके हैं। आजाद भारत के पहले टेस्ट कप्तान लाला अमरनाथ की कप्तानी में ही भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ पहली बार टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज की थी। साल 1952 में उनके नेतृत्व में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में हराया। भारत के दौरे पर आई पाकिस्तान टीम की यह पहली टेस्ट सीरीज थी। पांच मैचों की सीरीज भारत ने 2-1 से सीरीज जीती थी।

काैन है ये मिस्ट्री गर्ल, पृथ्वी शाॅ के साथ उड़ रही हैं अफेयर की खबरें

भारत के पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कप्तान थे

भारत के पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कप्तान थे

इतना ही नहीं, भारत के पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी लाला अमरनाथ ही कप्तान थे। लाला अमरनाथ ने 17 दिसंबर 1933 को पहला शतक जड़ा था। भारत ने यह मैच इंग्लैंड के खिलाफ तब बंबई के जिमखाना ग्राउंड पर खेला था जिसमे अमरनाथ ने 118 रनों की पारी खेली थी। उस समय तक भारत की ओर से किसी भी क्रिकेटर ने टेस्ट मैच में शतक नहीं लगाया था। हालांकि भारत इस मैच को चौथे ही दिन लंच के बाद 9 विकेट से हार गया था लेकिन अमरनाथ की शतकीय पारी के कारण यह मैच भारतीय क्रिकेट इतिहास के शानदार पलों के रूप में दर्ज हो चुका है। बता दें कि यह शतक अमरनाथ के इंटरनेशनल करियर का एकमात्र शतक भी साबित हुआ।

महानतम ब्रेडमैन का वह विकेट-

महानतम ब्रेडमैन का वह विकेट-

अमरनाथ की उपलब्थि केवल उनकी बल्लेबाजी नहीं थी बल्कि वे एक सटीक लाइन लेंथ से गेंदबाजी करने वाले उपयोगी गेंदबाज भी थे। अमरनाथ ने 24 टेस्ट मैचों में एक शतक और चार अर्धशतक के साथ 24.38 की औसत से 878 रन बनाए थे और 32.91 की औसत से 45 विकेट भी चटकाए। उनका 1947 में ब्रिस्बेन टेस्ट के दौरान लिया गया महानतम बल्लेबाज ब्रैडमैन का विकेट खासा चर्चित है। ये एक हिटविकेट आउट किया और क्रिकेट में 100 से कुछ ही कम का औसत रखने वाले ब्रैडमैन अपने इंटरनेशनल करियर में बस एक बार ही हिटविकेट आउट हुए थे। लाला का प्रथम श्रेणी करियर काफी शानदार रहा जिसमें उन्होंने 186 मैचों में 41.37 की औसत के साथ 10,426 रन बनाने के अलावा 22.98 की बेहतरीन औसत के साथ 463 विकेट भी अपने नाम किए। 5 अगस्त 2000 को 88 साल 329 दिन की उम्र में लाला का निधन हो गया था।

Story first published: Friday, September 11, 2020, 8:59 [IST]
Other articles published on Sep 11, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+