कभी आत्महत्या करने वाले थे कुलदीप यादव, फिर यूं खुले टीम इंडिया के लिए दरवाजे
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर कुलदीप यादव के लिए आज का दिन यानी कि 14 दिसंबर बेहद खास है, क्योंकि इस दिन उनका जन्म हुआ था। 1994 को कानपुर में जन्मे कुलदीप यादव अपना 27वां जन्मदिन मना रहे हैं। कुलदीप को चारों तरह से शुभकामनाएं मिल रही हैं, लेकिन उनका क्रिकेट करियर खराब दाैर से गुजर रहा है जिससे वो थोड़ा निराश महसूस कर रहे होंगे। हालांकि कुलदीप ने बहुत ही कम समय में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ दी थी, लेकिन पिछले कुछ समय से कुलदीप यादव को टीम इंडिया में मौका नहीं मिला है। कुलदीप यादव को चाइनामैन के नाम से जाना जाता है। कुलदीप यादव ने एक बार एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके मन में आत्महत्या करने का ख्याल आया था।
आखिर क्या हुआ था ऐसा?
कुलदीप यादव की उस समय 13 साल की उम्र थी। कुलदीप ने उत्तर प्रदेश राज्य की अंडर-15 टीम में चयनित नहीं होने के कारण आत्महत्या करने का ख्याल मनाया था। कुलदीप यादव निराश थे और उन्होंने उस दाैरान क्रिकेट छोड़ने का मन मनाया। हालांकि कड़ी मेहनत के चलते उनकी तस्वीर बदली और भारतीय टीम में उन्हें जगह मिल गई। घरेलू मैचों में खेलने वाले कुलदीप कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए 2016 में क्रिकेट खेल रहे थे। कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए कुलदीप यादव का प्रदर्शन अच्छा रहा, जिससे उनके लिए टीम इंडिया के दरवाजे खुल गए। उन्होंने 2014 आईसीसी अंडर-19 में हैट्रिक बनाकर सुर्खियां बटोरी थीं। भुवनेश्वर कुमार के बाद कुलदीप यादव टेस्ट, वनडे और टी20 में किसी एक मैच में 5 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं।
यह भी पढ़ें- निजी कारणों के चलते साउथ अफ्रीका के खिलाफ ODI सीरीज से बाहर बैठ सकते हैं कोहली
इसके अलावा फिर कुलदीप यादव 18 दिसंबर 2019 को विंडीज के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हैट्रिक बनाने वाले पहले गेंदबाज भी बने थे। उन्होंने 2017 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने 7 टेस्ट में 26 विकेट लिए हैं। वहीं 65 वनडे में 107 और 23 टी20 में 41 विकेट लिए हैं। लेकिन पिछले दो साल का सफर उनके करियर के लिए बेहद खराब साबित हुआ। उन्होंने जुलाई 2021 के बाद से कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। यहां तक कि कुलदीप को 2021 में भी कोई आईपीएल मैच खेलने का माैका नहीं मिला था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
